RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : गंगा ने करनामेपुर थाना को लिया अपने आगोश मे।

बाढ़ के पानी से घिरा करनामेपुर थाना

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 सितम्बर। गंगा के जल स्तर में उफान से भोजपुर जिले का शाहपुर प्रखंड सह अंचल क्षेत्र जलप्लावित हो गया है। पूरा क्षेत्र जलमग्न है। दियारा क्षेत्र की लगभग सभी सड़कों पर बाढ का पानी चढ गया है। शाहपुर-करनामेपुर सड़क, ईश्वरपुरा-लालू डेरा सड़क, बिहिया चौरस्ता-गौरा सड़क, बिहिया चौरस्ता- बेलवनिया सङक सभी का एक ही हाल है। सभी सड़कों पर गंगा नदी का पानी बह रहा है। गाँव और सड़क की कौन कहे, माॅ गंगा ने तो करनामेपुर थाना को भी अपने आगोश में ले लिया है। करनामेपुर थाना के चारों तरफ पानी भर गया है। टापू बन गया है करनामेपुर थाना। फिलवक्त नाव ही आवागमन का एकमात्र साधन है। भरौली पुल के उत्तर दिशा से पानी का नजारा दिख रहा है। त्रिदंडी देव डिग्री कॉलेज के भी चारों तरफ पानी भर गया है। कॉलेज में जाने वाला रास्ता भी पानी से डूब चुका है। कॉलेज को बंद कर दिया गया है। लोग बाढ़ की विभिषिका से त्रस्त हैं।

Related posts

भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में शरद ऋतु सत्र 2023 के लिए पासिंग आउट परेड का आयोजन।

rktvnews

चतरा :अवैध अफीम खेती के रोकथाम एवं निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने ‘एयरो इंडिया 2025’ के अवसर पर कई द्विपक्षीय बैठकें की।

rktvnews

औरंगाबाद:बाल संरक्षण के प्रति जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल।

rktvnews

जानलेवा हो सकता है कोलेस्ट्रॉल ! लेवल को ठीक रखना है जरूरी :डा सविता रुंगटा

rktvnews

दरभंगा :उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में 29 जुलाई 2024 से 03 अगस्त 2024 तक आयोजित होगा “विशेष लोक अदालत”।

rktvnews

Leave a Comment