RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय युवा महोत्सव के आयोजन की तैयारी को ले बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 सितंबर। आज उप विकास आयुक्त भोजपुर डॉ अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा महोत्सव मे राज्य के सहभागिता हेतु कलाकारों के चयन के लिए जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन की तैयारी की बैठक की गई।
उप विकास आयुक्त द्वारा N.S.S एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि कार्यक्रम की रूपरेखा शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें एवं उससे संबंधित जानकारी को समय-समय पर अखबारों में न्यूज़ के माध्यम से प्रकाशित करावे ताकि संबंधित कलाकारों को इसकी जानकारी प्राप्त हो सके।
युवा उत्सव हेतु प्रतियोगिता वर्ग का मापदंड निर्धारित है इसका निर्धारण राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए भारत सरकार से किया गया है। उम्र के संबंध में आयु प्रमाण पत्र के आधार पर ही प्रतियोगियों को प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों की उम्र 15-29 वर्ष अनिवार्य है।

युवा उत्सव में होने वाले विधाओ की सूची

● समूह लोक नृत्य/ एकल लोक नृत्य
● लोकगीत (समूह/ एकल)
● कहानी लेखन
● कविता
● चित्रकला (पेंटिंग)
● वक्तृता
● लघु नाटक (एकांकी नाटक)
● शास्त्रीय गायन (एकल) हिंदुस्तानी एवं कर्नाटकी
● शास्त्रीय वाध- वादन (एकल)- सितार, गिटार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंग, वायलिन, सारंगी, सरोद, शहनाई, पखावज।
● हारमोनियम (सुगम)
● शास्त्रीय नृत्य
● मूर्तिकला, छायाचित्र
बैठक में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ एन0एस0एस0 समन्वयक एवं अनुमंडल तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

संसद प्रश्न: नैनो बबल टेक्नोलॉजी।

rktvnews

भोजपुर:प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित को मिलकर भूषण सिंह ने दी शुभकामना।

rktvnews

13अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पटना:संस्कृत और हिन्दी के मनीषी विद्वान और चिंतक-कवि थे आचार्य कैलाश प्रसाद सिंह : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोपाल:वन्दे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कलामन्दिर संस्था द्वारा देशभक्ति काव्य ग़ोष्ठी का किया गया आयोजन।

rktvnews

बेंगलुरु:गोद ली हुई बच्ची की धूमधाम से संपन्न हुई रिंग सेरेमनी।

rktvnews

Leave a Comment