RK TV News
खबरें
Breaking News

बेंगलुरु:गोद ली हुई बच्ची की धूमधाम से संपन्न हुई रिंग सेरेमनी।

दुनिया में अभी भी अच्छे लोगों की कमी नहीं है।

बेंगलुरु/कर्नाटक (अशोक सिंह, वरिष्ठ पत्रकार),28 फ़रवरी।विगत 23 फरवरी को बंगलोर के होटल आईकॉन के वेंकट हाॅल में पूजा नाम की लड़की की रिंग सेरेमनी। सचमुच अद्भुत, आश्चर्यजनक, अविस्मरणीय और समाज के लिए बहुत बड़ी स्मरणीय तिथि और यादगार दिन। दुनिया में अच्छे लोगों की कमी नहीं हैं, हम अच्छे लोगों को खोज नहीं पाते हैं। हम भगवान् को भी खोजते नहीं हैं,हम तो अपने स्वार्थ में इतने डुबे होते हैं कि भगवान न तो हमें मिलते हैं न हम उन्हें खोज पाते हैं।
भगवान् हमारे आसपास ही हैं, अगर हम सचमुच भगवान को मानेंगे तो भगवान हमसे कभी दूर नहीं हैं। पूजा के लिए अभिषेक पांडेय व अर्चना पांडेय भगवान् तथा देवी के समान ही हैं। मैं यह बात इसलिए कह रहा हूं या लिख रहा हूं, क्योंकि मैंने अपनी आंखों से सबकुछ देखा और सुना हैं।
पूजा की रिंग सेरेमनी के लिए मुझे भी आमंत्रण मिला। पूजा की रिंग सेरेमनी बंगलोर के जिस होटल में आयोजित थी और खाने के जितने व्यंजन काउंटर पर लगाये गये थे,वह भी अभूतपूर्व और काफी बेहतर थे। पूजा की रिंग सेरेमनी में भाग लेने के लिए आस्ट्रेलिया ,दुबई और अन्य देशों से भी अतिथि पधारे हुए थे। पूजा को बचपन से अभिषेक व अर्चना अपने पास ही रखकर पढ़ायें। उसे वह सारी सुविधाएं दी जो सुखी संपन्न परिवार में एक बेटा,बेटी को मिलता हैं।
पूजा सात -आठ साल की उम्र में ही बिहार के सीतामढ़ी जिला के माछी गांव से बंगलोर आ गई। अभिषेक पांडेय और अर्चना पांडेय पति-पत्नी ने उसे ग्रेजुएट की डीग्री दिलाई और व्यूटीशियन का कोर्स भी कराया,आज पूजा अपने पैरों पर न केवल खड़ी हैं, बल्कि टू ह्वीलर हो या चार चक्के की कोई गाड़ी खुद चलाती हैं और कूकिंग के मामले में उसका कोई जबाब नहीं हैं।
पूजा की रिंग सेरेमनी में खुशियां ही खुशियां थी।
पूजा का परिणय इंपेरियल डिजाइनर युवक रोहित के संग हो रही हैं। रोहित की मां आर्मी स्कूल में शिक्षक रही हैं। पूजा बहुत ही सौभाग्यशाली हैं, क्योंकि जिंदगी में आज सबकुछ मिला। पूजा व रोहित की शादी के लिए बंगलोर के रिसोर्ट में बुकिंग की गई हैं। इसे ही भाग्य कहते हैं,जो पूजा की जिंदगी में बेपनाह मिली हैं। इस शादी में मध्यस्थ यानि अगुआ की भूमिका का निर्वहन करनेवाले विपीन ब्रम्हर्षि व उनकी धर्मपत्नी अनिता को कैसे भुलाया जा सकता हैं। विपीन जी को भी इस सराहनीय कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई।
पूजा को बचपन में ही गोद लेकर पालन पोषण करनेवाले अभिषेक पांडेय और अर्चना पांडेय के अपने तीन बच्चे हैं। बेटा शिवम् हवाई जहाज का पायलट हैं तो बेटी शिवानी डाक्टर हैं। छोटी बेटी सोना अभी स्कूल में पढ़ रही हैं। बातचीत के दौरान अभिषेक पांडेय व अर्चना पांडेय कहती हैं कि पूजा और शिवानी में कोई फर्क नहीं हैं। हमें तो ईश्वर ने तीन दामाद और तीन बेटियां दी हैं।
आज की तिथि में हिंदू समाज जातियों में बंटकर अपना बंटाधार कर रहा हैं। लोग अपने भाई की बेटी की शादी में शामिल नहीं हो रहे हैं। अपने भतीजे और भतीजी को अलग समझ रहे हैं। ऐसे में अभिषेक पांडेय और अर्चना पांडेय समाज के लिए आईना और प्रेरणास्रोत हैं। जिस पूजा को गोद लेकर इन दोनों ने पालन पोषण किया,आज उसकी शादी धूमधाम से कर रहे हैं। रिंग सेरेमनी के दौरान स्टेज पर अभिषेक पांडेय और अर्चना पांडेय की आंखों में छलकते आंसू यह बताने के लिए काफी थे कि वे पूजा को दूर जाते हुए देखकर जितना दुःखीत हैं, उतना ही उसके वैवाहिक जीवन की शुरुआत को देखकर खुश भी हैं।
ईश्वर सभी को अभिषेक पांडेय और अर्चना पांडेय जैसे माता पिता तथा शिवम्, शिवानी और सोना जैसा भाई बहन दें। आज पूजा को अभिषेक पांडेय व अर्चना पांडेय जैसे माता पिता मिले हैं तो शिवम्, शिवानी और सोना जैसा भाई बहन भी मिला हैं। ऐसे होनहार, वीरवार इंसान को बहुत-बहुत बधाई, जिन्होंने अपने और गैर में कोई फर्क नहीं किया। अभिषेक पांडेय और अर्चना पांडेय इस बधाई के हकदार हैं। जीवन में ऐसे पल बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। सचमुच यह कहावत सत्य हैं कि कर भला तो हो भला। इससे यह सबक मिलता हैं कि पहले सेवा करो, फल की चिंता मत करो।

Related posts

गढ़वा में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने उद्यानिकी महाविद्यालय जगदलपुर में क्रांतिकारी डेबरीधुर की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

सीतामढ़ी:इको फ्रेंडली दीपावली मनाने हेतु बाल समिति के नेतृत्व में निकाली गई जन जागरुकता रैली।

rktvnews

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सर्वांगीण विकास हेतु घोषित एवं प्रस्तावित प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:कुलपति के आश्वासन पर टीसीआईएम कालेज का धरना स्थगित।

rktvnews

आगामी केन्द्रीय बजट 2024-25 के लिए बजट-पूर्व परामर्श बैठकें नई दिल्ली में संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment