RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास: जिलाधिकारी ने दो दिवसीय स्टार्टअप कार्यशाला के समापन सत्र को किया सम्बोधित।

व्यक्ति को हमेशा होनी चाहिए ज्ञान की प्यास: उदिता सिंह

जिलाधिकारी ने कहा बिहार में स्टार्टअप की बहुत है संभावनाएं।

स्टार्टअप से जुड़े लोगो को की वित्तीय सहायता प्रदान।

RKTV NEWS/रोहतास ( बिहार)19 सितंबर।रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कहा है कि व्यक्ति को हमेशा ज्ञान की प्यास होनी चाहिए और जीवन भर कुछ न कुछ सीखने रहने की आदत डालनी चाहिए ।उन्होंने आज गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय स्टार्टअप कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में स्टार्टअप की बहुत सारी संभावनाएं हैं, जरूरत है एक सही दिशा निर्देश की और इस क्षेत्र में हमारे होनहार छात्रों को प्रवेश करने की। उन्होंने गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आईआईटी मंडी के विद्वान उत्प्रेरकों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कदम है और उनके द्वारा भविष्य में जो यहां स्टार्टअप के प्रोजेक्ट हेतु कार्य किए जाने हैं ,निश्चित रूप से बिहार के युवाओं को एक सही दिशा प्रदान करेगी एवं प्रदेश के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन होगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी एवं डेहरी के अनुमंडल अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ,विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ,सचिव गोविंद नारायण सिंह एवं हिमाचल प्रदेश आईआईटी मंडी के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती सिंह ने बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए स्टार्टअप से जुड़े लोगों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक श्रीवास्तव ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर कुलपति महेंद्र कुमार सिंह, उप कुलपति प्रोफेसर जगदीश सिंह, विश्वविद्यालय की बोर्ड सदस्य श्रीमती मोनिका सिंह आदि भी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी संकायों के अध्यक्ष, शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्टार्टअप स्टॉल का निरीक्षण करते हुए जिला पदाधिकारी ने उसकी काफी सराहना की। स्टार्टअप स्टॉल लगाने में तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक आशीष रंजन की भूमिका प्रमुख रही।

Related posts

बिहार: बक्सर: डीके कॉलेज में 30 बिहार बटालियन कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर:भकुटा-भकुस्टा-समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने किया तहसील बड़ौत का निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:कुमावत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित,समाज के उत्थान के लिए शिक्षा बहुत जरूरी :पशुपालन मंत्री

rktvnews

एसबी कॉलेज में राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से फेयरवेल आयोजित!कालेज लाईफ की खट्टी-मीठी यादें अमिट,कैरियर बनाना महत्वपूर्ण:प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी

rktvnews

बदलाव का सबसे बड़ा केंद्र है शिक्षा – उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment