RK TV News
खबरें
Breaking News

औरंगाबाद:जिले मे 2600 लाभुकों को मिला नया घर की स्वीकृति ,400 घरो में हुआ गृह प्रवेश कार्यक्रम।

RKTV NEWS/औरंगाबाद ( बिहार)17 सितंबर।प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत आज औरंगाबाद जिले में 2677 लक्ष्य के विरूद्व 2600 लाभुकों को आवास स्वीकृत करते हुये उनके खातो में प्रथम किस्त की राशि अंतरित कर दी गई। इस संबंध में जिला समाहरणालय, सभागार में चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा वितरण किया। जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा लाभुकों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद ने सभी को संबोधित करते हुए निदेश दिया कि सरकार की जनोंपयोगी योजना के तहत आप सभी 100 दिवसों के अंदर अपना आवास का निर्माण करना सुनिश्चित करे। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, औरंगाबाद, अपर समाहर्ता, औरंगाबाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, औरंगाबाद, निदेशक, डी0आर0डी0ए0, प्रखंड विकास पदाधिकारी, औरंगाबाद सहित कई पदाधिकारी एवं प्रखंड के आवास पर्यवेक्षक,आवास सहायक उपस्थित रहे। इसी श्रृखंला में विभागीय निदेश के आलोक में आज जिले के विभिन्न प्रखंडो के करीब 487 आवासों में पिछले वर्षो में निर्मित आवासों में “गृह प्रवेश“ का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त, औरंगाबााद द्वारा भी सदर प्रखंड अंतर्गत पोईवां एव परसडीह पंचायत में आहूत गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लिया एवं संबंधित गृह स्वामी को प्रतीकात्मक रूप में चाभी सौपा गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:व्यवसायी सुरक्षा आयोग का गठन हो : सांसद सुदामा प्रसाद

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में सिमरी में “स्वच्छता रैली सह स्वच्छता अभियान” का सफलतापूर्वक आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 अक्टूबर 24

rktvnews

मत्स्य पालन की समस्‍त मूल्य श्रृंखला को जीएसटी राहत: मछली पकड़ने के जाल, समुद्री खाद्य उत्पाद और जलीय कृषि इनपुट सभी पर जीएसटी दर घटाकर 5 प्रतिशत की गई।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के पहल से जिले में पहली बार गैर आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मिली स्वीकृति!जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 204 बालक व बालिकाओं ने चयन प्रशिक्षण/प्रतिभा चयन खोज में भाग लिया,चयनित खिलाड़ियों को एनआईएस कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

rktvnews

भोजपुर:गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के समापन पर महुली गंगा घाट पर हुआ गंगा आरती।

rktvnews

Leave a Comment