RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:महाराजा महाविद्यालय प्रशासन कदाचार मुक्त परीक्षा करवाने हेतु दृढ़ संकल्पित:प्राचार्य आलोक कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 सितंबर। 14 सितंबर को महाराजा कॉलेज परीक्षा केंद्र पर स्नातकोत्तर सेमेस्टर -3 के अंतिम दिन,ए.इ.सी.सी.-2 की लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के प्रारंभ में ही छात्रों के मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों की सघन तलाशी ली गई।इस कार्य में सारे शिक्षकों सहित शिक्षकेत्तर कर्मी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रधानाचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि आगामी सभी परीक्षाओं में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। साथ ही महाविद्यालय प्रशासन पूर्णत: कदाचार मुक्त परीक्षा करवाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। प्रधानाचार्य इसे सफल बनाने में समस्त शिक्षकों , शिक्षकेत्तर कर्मचारियों सहित सभी परीक्षार्थियों को सहयोग देने के लिए अपना आभार प्रकट किया। इन्होंने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा उठाए गए इस कठोर कदम से शैक्षणिक वातावरण का निर्माण होगा साथ ही छात्र- छात्राओं में पढ़ाई के प्रति रूझान बढ़ेगा।प्रमुख उपस्थित लोगों में प्रो.ओ.पी.केसरी, डॉ मोहम्मद नियाज हुसैन, प्रोफेसर ओ.पी.सिंह, डॉ सुनीता शर्मा, डॉक्टर अंकित ओझा, सुश्री मोना, पिंकी रानी डॉ राजेश सिंह डॉक्टर कमलेश कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

Related posts

भोजपुर:शहरी जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन के प्रति संवेदनशील भूमिका जरूरी : डॉ. गौरव सिक्का

rktvnews

छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री का ऐलान : हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि।

rktvnews

भोजपुर: उद्योगपति अजय सिंह ने जिले और राज्य वासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

दरभंगा:फाइलेरिया उन्मूलन कार्य में मीडिया की अहम भूमिका: डीभीडीसीओ

rktvnews

वैशाली:12 अक्टूबर को वैशाली जिला का 51वाँ स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा।

rktvnews

नारायण कवच का पाठ करने से घर में होता है मंगल : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment