RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: 30 सितंबर तक जिले में लगेंगे 14 हजार सोलर स्ट्रीट लाइट, डीएम ने दिए निर्देश।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोलर स्ट्रीट लाइट संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 सितंबर।जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय कक्ष में सोलर स्ट्रीट लाईट के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मुख्यतः सोलर स्ट्रीट लाईट के इंस्टालेशन की वर्तमान स्थिति, इंस्टालेशन में आनेवाली समस्या पर विस्तृत चर्चा की गई।
समीक्षा के क्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि विभाग के द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सोलर लाईट लगाया जा रहा है। वर्तमान में पूरे जिले में 7100 सोलर स्ट्रीट लाईट लगाई जा चुकी है।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि BDO/BPRO के माध्यम से सोलर इंस्टालेशन में आ रही समस्यायों की प्राप्त सूचना को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी संबंधित एजेंसी से समन्वय स्थापित करते हुए 3 दिनों के अंदर इनका निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही 30 सितंबर तक 14,000 सोलर स्ट्रीट लाईट लगाने एवं एजेंसी के द्वारा रख रखाव करने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी सहित सभी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

23 अप्रैल बाबू कुंवर सिह के विजयोत्सव पर आरा के वीर कुंवर सिंह पार्क स्थित प्रतिमा पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह करेंगे माल्यार्पण।

rktvnews

भोजपुर:पेयर गो प्रतियोगिता में बिहार बना ओवर ऑल चैम्पियन :डॉ विजयेश

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल हरियाणा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं कुरुक्षेत्र विकास मंडल द्वारा आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सम्मिलित हुए।

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति के तहत सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण पाकर बालिकाओं में बढ़ा आत्मविश्वास।

rktvnews

सहारा इंडिया का पैसा गरीबों को वापस करने की सरकार की मंशा साफ नही, पोर्टल से नही बल्कि एजेंटों के जरिये वापस किया जाए : सुदामा प्रसाद

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पंजाबी हिंदू बिरादरी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment