RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला जज ने लोक अदालत की जागरूकता को ले वाहनों को दिखाई हरी झंडी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 सितंबर।आज आगामी 14 सितंबर, 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजन के बीच व्यापक प्रचार प्रसार हेतु व्यवहार न्यायालय परिसर के गेट संख्या एक से जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर, आरा ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया की बैंकों के सहयोग से जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य से विभिन्न वाहनों द्वारा जागरूकता रथ निकाला गया जो पूरे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी माइक के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार करेंगे एवं अधिक से अधिक जनसमुदाय इसका लाभ उठा सकें इसके लिए भी प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ अन्य बैंकों के पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

नीतीश की विदाई या जदयू का सफाया

rktvnews

एमडीजे स्कूल के 15वें वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरा जलवा! फिल्मी जगत के सितारों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

rktvnews

गढ़वा:शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के अवशेष कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत कार्यरत सभी आई०टी० सहायकों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल को राज्य लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा।

rktvnews

धर्म का स्वरूप: सेवा या स्वार्थ?

rktvnews

Leave a Comment