RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:सहकार भारती के प्रांतीय कार्यसमिति में सदस्यता लक्ष्य पूर्ण करने पर दिया गया बल:अध्यक्ष राम दयाल सिंह

पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 सितंबर।आज सहकार भारती बिहार प्रदेश के सभी जिला प्रमुख सदस्यों की एक आवश्यक बैठक डी एन एस में प्रांतीय अध्यक्ष राम दयाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। लगभग सभी जिला से पूर्व और नए चयनित पदाधिकारी तथा प्रांतीय कार्य समिति के पदाधिकारी सदस्यगण उपस्थित रहे।परिचय से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राम दयाल सिंह ,महामंत्री शशि वाला रावल ,संगठन प्रमुख राजेश, सह संगठन प्रमुख रोशन के साथ-साथ राष्ट्रीय मंत्री दीपक चौरसिया, पूर्व प्रदेश महामंत्री अंकेश मिश्रा ,पूर्व संगठन प्रमुख सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ राजेश बर्नवाल आदि उपस्थित रहे।
प्रांतीय पदाधिकारी ने सर्वप्रथम सदस्यता पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि सहकार भारती का यह सदस्यता अभियान जो प्रारंभ हुआ है वो तीन वर्षों का है जो अप्रैल 2024 से प्रारंभ होकर मार्च 2027 तक ही रहेगा। इसके लिए सभी जिला के प्रतिनिधियों से लक्ष्य निर्धारित कराया गया जिसे 31अकटूबर तक पूरा करना है। पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति का गठन हो गया है। प्रत्येक जिला में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन करना है जिसमें पुराने को भी रखा जा सकता है।पहली बार सहकार भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन पंजाब में हो रहा है जो 6,7,8 दिसंबर को है। जिसमें जाने वाले सभी सदस्य पहले से रजिस्ट्रेशन,रहने का स्थान सुरक्षित करा लें। इस संबंध में प्रांतीय पदाधिकारी को भी स्थान सुरक्षित करने का निर्देश दिया गया।
अंत में अध्यक्षीय भाषण में संगठन को मजबूत बनाकर ही लक्ष्य की प्राप्ति होगी,मजबूत राष्ट्र बनेगा और सहकारिता के क्षेत्र में आम लोगों का जीवन यापन का स्तर उच्चा बन सकेगा। प्रथम बार एफपीओ का सम्मेलन उर्जा आडिटोरियम में बहुत ही व्यवस्थित ढंग से,पूरी व्यवस्था के साथ, सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इसके लिए सभी सदस्य को बधाई है। आगे और अच्छा हो इसका सार्थक प्रयास करना होगा।जय सहकार,और सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे संतु निरामया से के बाद अध्यक्ष आर डी सिंह के समापन की घोषणा हुआ।

Related posts

संगीत विश्वविद्यालय में गूंजी देशप्रेम की धुन; ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर मंचित हुआ नाटक “माटी मोर रंग के”

rktvnews

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री लेशी सिंह की अध्यक्षता में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल से राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष ने की मुलाकात।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने आईएनएस विक्रमादित्य के शॉर्ट रिफिट और ड्राई डॉकिंग के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ ₹1207 करोड़ का अनुबंध किया।

rktvnews

पटना : ईंट-भट्ठा व निर्माण स्थलों के कामगारों के बच्चों का निकटतम विद्यालय में होगा नामांकन।

rktvnews

Leave a Comment