RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:12 सितंबर को नागरिक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले नगर आयुक्त के समक्ष धरना।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)08 सितंबर।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस ब्यान मे बतलाए कि आज 10 बजे से ताज पैलेस मिल्की अनाईठ मे एक आम नारिकों की बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक अनाईठ मिल्की वार्ड 42 मे कई वर्षों से गंदी बजबजाते जल-जमाव और टुटी-फुटी उखड़ी सड़कों के सवाल पर आयोजित हुआ। इस बैठक मे निर्णय लिया गया कि 12 सितंबर 2024 को इन्हीं सवालों पर नगर आयुक्त आरा के समक्ष धरना दिया जाएगा. यह धरना नागरिक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले दिया जाएगा.
बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि लगातार मुहल्ला वासियों के साथ लेकर हमने नगर आयुक्त और जिला पदाधिकारी से बात करने के बाद भी तीन वर्षों से मुख्य सड़क पर लगा जल-जमाव की समस्या दूर नहींं हो सकी इसलिए इस मुहल्ले की जनता आक्रोशित है. हमे आंदोलन का रास्ता अखतियार करना पड़ रहा है आइए हम सभी मुहल्ला वासियों को नगर आयुक्त के समक्ष होने वाले 12 सितंबर के धरना मे पुरी ताकत लगा देना है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि पिछले साल छठ पुजा के समय ही आर.सी.डी.को टेन्डर दिया गया था, आर.सी.डी.ने काम भी लगाया पर एक वर्ष गुजर जाने के बाद भी जल-जमाव की समस्या बदस्तूर बनी हुई है अब हमारे सामने आंदोलन ही एक रास्ता है.माले नेता ने भाजपा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह और भाजपाई मेयर ईन्दू देवी पर आरोप लगाया की जानबुझकर जल निकासी मे विलम्ब किया गया है.क्यामुद्दीन अंसारी ने आह्वान किया की इस वार्ड के सभी नागरिक बेहतर जिन्दगी तथा जल-जमाव, टुटी-फुटी उखड़ी सड़कों व बजबजाती नालियों के सवाल पर होने वाले धरना मे भारी तायदाद मे भाग लें।
आज की बैठक मे शामिल प्रमुख लोगों मे क्यामुद्दीन अंसारी, मो.मस्कुर उर्फ झलासी जी,हाजी जलालुद्दीन अंसारी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भीम साह,प्रोफेसर मंजूर अली,मंसुर आलम,शहाबुद्दीन, तनवीर आलम,,मुन्ना अंसारी,अहमद साहब थे।

Related posts

भोजपुर:मनरेगा से नवनिर्मित जीविका भवन सह दीदी अधिकार केंद्र का हुआ उदघाटन।

rktvnews

दरभंगा:14 सितंबर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सिंगापुर के चांगी नौसेना बेस पहुंचा।

rktvnews

रायपुर : राष्ट्र की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे सैन्य जवानों का योगदान अतुलनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

लखनऊ:”आखर” का लोकार्पण एवं कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया-भारत सीईओ बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment