RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:अटल शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए डॉ लाभ।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)06 सितंबर ।महान दार्शनिक, शिक्षाविद् व भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर गुरुवार को वीरचंद पटेल मार्ग, पटना स्थित प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में ‘अटल शिक्षक सम्मान समारोह’ अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में मनाया गया।
अवसर पर डॉ शालिग्राम मिश्र महाविद्यालय, समस्तीपुर से अवकाशप्राप्त मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ परमानन्द लाभ को “अटल शिक्षक सम्मान ” से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने सम्मानपत्र और प्रशस्ति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। समारोह में मुख्य रूप से अनुदानित शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के महासचिव डॉ गणेश प्र सिंह, शिक्षक नेता रौशन कुमार, पी के झा ‘प्रेम ‘ पटना विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रासबिहारी सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख, ल ना मि वि के प्रति कुलपति डॉ ध्रुव कुमार, विधायिका डॉ उषा विद्यार्थी, शिक्षाविद डॉ हरि ना सिंह हरि सहित सैंकडों शिक्षक तथा नेतागण उपस्थित थे।

Related posts

उमरिया:मकर संक्रांति पर उमरिया में युवा टीम ने बांटी पतंग और मिठाइयां, खुशी से झूम उठे बच्चे।

rktvnews

चतरा:दिव्यांग बच्चों से संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु जिला कार्यकारिणी समिति कि बैठक।

rktvnews

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा ने संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण किया।

rktvnews

धावा दल ने 4 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त।

rktvnews

दरभंगा:3000 दीपों से जगमगा उठा बागमती का तट!जिला गंगा समिति ने भव्य गंगा उत्सव का किया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बाल श्रम एवं बाल तस्करी उन्मूलन सामाजिक अभिशाप : डा सुनीता सिंह

rktvnews

Leave a Comment