RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/ दरभंगा(बिहार )06सितम्बर।शनिवार 14 सितंबर 2024 को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने गुरुवार को बैंक अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया।
अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत की तैयारी अंतिम चरण में है।
सभी अपने अपने स्तर से शत-प्रतिशत कार्यों को पूर्ण करें। अधिकतम छूट देने का प्रचार-प्रसार करते हुए ऋणधारकों के साथ सुलह समझौता करें।
लोक अदालत के कार्यों कि प्रगति की देख-रख के लिए विशेष अधिकारी प्रतिनियुक्त करें। बकायादारों को नोटिस के अलावा अन्य माध्यमों से भी संपर्क करें। हर-हाल में लक्ष्य अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का रखें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि बेनीपुर एवं बिरौल क्षेत्र के बैंक शाखाओं को भी तत्परता से लोक अदालत का कार्य करने का निर्देश जारी करें।
दूसरी ओर दावा वादों के निपटारे के लिए क्लेम केश से जुड़े अधिवक्ताओं व स्टेकहोल्डर्स के साथ विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय रविशंकर कुमार ने समीक्षात्मक बैठक किया।
उन्होंने प्रि-काउंसलिंग के जरिए पक्षकारों और बीमा कंपनियों के बीच समझौता कराने पर जोर दिया।

Related posts

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने गुजरात के हलोल में प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

खैरागढ़:बर्जर पेंट द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के छात्र गौतम कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान

rktvnews

योग दिवस की तैयारी को ले जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

भोजपुर श्रमजीवी पत्रकार यूनीयन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त सौम्या को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादुन:सेवानिवृत्त आई.ए.एस. शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में बनाई गई ‘नियमावली और क्रियान्वयन समिति’ ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नियमावली का ड्राफ्ट सौंपा।

rktvnews

बागपत तहसील ने शिकोहपुर में 41 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई।

rktvnews

Leave a Comment