RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम ने शिक्षक सम्मान समारोह के आयोजन में शिक्षकों को किया सम्मानित।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)05 सितंबर।शिक्षक दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमे अंशुल अग्रवाल, जिलाधिकारी बक्सर द्वारा बक्सर जिलांतर्गत कुल 14 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई एवं सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। डॉ० राधाकृष्णन की धारणा थी कि समाज का प्रत्येक वर्ग शिक्षित हो एवं शिक्षा के प्रकाश से जन-जन का जीवन आलोकित हो। जिलाधिकारी द्वारा शिक्षकों के योगदान के बारे में सभी को अवगत कराया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा शिक्षा से संबंधित अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिनके नाम निम्नवत हैः-
1. कन्हैया राय, राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय बक्सर
2. सुधीर कुमार सिंह, उच्च विद्यालय चकनी हठिलपुर
3. प्रवीन कुमार, मध्य विद्यालय मसर्हियॉ
4. अशोक राम, प्राथमिक विद्यालय नोनियाडेरा
5. दिलीप कुमार, मध्य विद्यालय पवनी
6. मो0 अशफाक, +2 सी0पी0 एस0 उच्च विद्यालय डुमरॉव,
7. मो0 शनवर अंसारी, प्राथमिक विद्यालय चुआड
8. प्रिया रंजन, मध्य विद्यालय चिलहरी
9. त्रिवेणी राम, मध्य विद्यालय शिवपूर पश्चिमी, केसठ
10. सत्येन्द्र कुमार ओझा, प्रा0वि0 पंचायत भवन पैगम्बरपुर, सिमरी
11. सुरेन्द्र कुमार सिंह उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोविन्दपुर
12. अंसारी रूबीना बानो, के0जी0बी0भी0, नावानगर
13. रहमत अली अंसारी कन्या मध्य विद्यालय इन्दौर
14. प्रतापी भीम राव भास्कर, मध्य विद्यालय पुरैनीकला

जिला पदाधिकारी के द्वारा सरकार के स्तर से शिक्षा विभाग एवं विद्यालयों में हो रहे लगातार सुधार की भी जानकारी सभी शिक्षको को दी गई। उपस्थित सभी शिक्षको को विद्यालय स्तर पर गुणात्मक सुधार हेतु प्रेरित भी किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जिले के सभी सम्मानित शिक्षकों से आग्रह किया गया कि वे छात्र-छात्राओं के अंदर जिज्ञासा और समग्र विकास की भावना को विकसित करें ताकि वे एक रचनात्मक प्रबुद्ध नागरिक के रूप में स्वयं को ढाल सकें।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 26 मई 26

rktvnews

भारत कोच्चि में 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक (एटीसीएम) में अंटार्कटिका पर्यटन पर पहली बार केंद्रित कार्य समूह चर्चा की सुविधा प्रदान करेगा।

rktvnews

भोजपुर:27 मई को राहुल गांधी, दीपंकर भट्टाचार्य,तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी एक मंच से सुदामा प्रसाद के लिए करेंगे आह्वाहन।

rktvnews

हनुमानगढ़:मतदान दलों का प्रथम रेण्डमाईजेशन संपन्न, 1263 सक्रिय पुरुष और युवा मतदान दल, 40 महिला मतदान दलों का गठन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जन्‍म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

अपने पुराने अनूठे अंदाज में लौटे दीप श्रेष्ठ,अनुराधा पौडवाल के छठ गानों का किया निर्देशन।

rktvnews

Leave a Comment