RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं जिला के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों का किया गया सम्मान।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 सितंबर।आज सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं भोजपुर जिला की संयुक्त बैठक धीरेंद्र प्रसाद सिंह एवं हरेंद्र सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में ममता सभाघर , आरा में संपन्न हुई ।स्थापना काल वर्ष 2003 से शिक्षक दिवस पर शिक्षक को सम्मानित करने का कार्यक्रम सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन करते आया है। इस शिक्षक दिवस के अवसर पर ममता सभागार में नुनु झा सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य ,एवं कंचन प्रभा सिंह सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका को संगठन के द्वारा अंग वस्त्र एवं गीता पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया। संगठन के सदस्यों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की संगठन के सदस्यों द्वारा विस्तृत व्याख्या की गई। संगठन के महामंत्री प्रोफेसर दिवाकर पांडे ने विस्तृत रूप से उनके आदर्श की व्याख्या की। पूर्व प्राचार्य महिला कॉलेज डॉ कमल कुमारी सिंह जो संगठन से वर्षों से जुड़ी हुई है उन्होंने कहा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा को सेवा के भावना से हमेशा माना है। मुख्य वक्ताओं में प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार सिंह, अनंत प्रसाद श्रीवास्तव, रामनारायण पांडे, राम अयोध्या प्रसाद ,गोवर्धन सिंह,बजरंगबली सिंह, प्रोफेसर रेनू मिश्रा,सत्यदेव वशिष्ठ , त्रिलोक सिंह,सुरेंद्र प्रसाद सिंह ,सुशील राय ,सेवानिवृत प्रधानाध्यापक ललन सिंह ,जिला अध्यक्ष हरिंदर सिंह, उदय प्रताप सिंह आदि प्रमुख थे। धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने यह भी बताया कि भारत में प्राचीन काल से ही गुरु शिष्य की परंपरा का बहुत अधिक महत्व रहा है यहां गुरुओं को हमेशा से विशेष स्थान दिया गया है यहां तक कि भगवान और माता-पिता से भी ऊपर माना गया ऐसे में शिक्षक दिवस कोई आम दिन नहीं रह जाता है ,देशभर में शिक्षक एवं गुरुओं के प्रति अगाघ आस्था है जिसके चलते उनको बहुत सम्मान दिया जाता है और शिक्षक दिवस भारत देश में विशेष दिन बन जाता है।

Related posts

रायपुर : पहाड़गांव और कुमेली जलप्रपात पर्यटन क्षेत्र होगा विकसित।

rktvnews

रामगढ़:पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन।

rktvnews

छठव्रतियों ने किया खरना, शाम मे किया प्रसाद ग्रहण।

rktvnews

फूल खिलने के बाद..:अजय गुप्ता “अज्ञानी”

rktvnews

चिकित्सकों के बीच तनाव की सूचना पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ के एन सिन्हा ने रेफरल अस्पताल शाहपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

मोतिहारी जिला प्रशासन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment