RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:27 मई को राहुल गांधी, दीपंकर भट्टाचार्य,तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी एक मंच से सुदामा प्रसाद के लिए करेंगे आह्वाहन।

जगदीशपुर के स्वारथ साहू प्लस टू विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में होगी चुनावी सभा।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)25 मई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, भाकपा(माले) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, बिहार में प्रतिपक्ष नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी 27 मई को एक मंच पर होंगे।
वे उस दिन गदीशपुर में स्वारथ साहू + 2 उच्च विद्यालय के क्रीडा मैदान में आरा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाकपा ( माले) राज्य सचिव कुणाल ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि दीपंकर भट्टाचार्य के कल पटना और पुनपुन में क्रमशः कांग्रेस और राजद द्वारा आयोजित कायक्रमों में शिरकत करने व 27 मई को जगदीशपुर में होनेवाली उपरोक्त जनसभा के कारण पूर्व से निर्धारित 26 मई को शाहपुर व 27 मई को बड़हरा विधानसभा में होनेवाले उनके रोड शो को रद्द कर दिया गया है।
बताया गया की प्रत्याशी सुदामा प्रसाद कल तरारी विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क करेंगे।

Related posts

राजनैतिक व्यंग्य:राष्ट्रवाद के विकास में नाड़े का योगदान।

rktvnews

भोजपुर:विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुई सोनाली सिंह।

rktvnews

पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक ‘आत्मा के स्वर’ का विमोचन किया।

rktvnews

एनआईईएलआईटी ने डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए 8 दूरदर्शी संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर: जयश्री राम के उद्घोष से गूंजा आरा शहर।

rktvnews

नेतन्याहू से नाता : आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है?

rktvnews

Leave a Comment