RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर जिला भाजपा सदस्यता अभियान की विधिवत शुरूआत।

भाजपा जिला कार्यालय से हुआ शुभारंभ।

कार्यक्रम मे प्रदेश सदस्यता प्रभारी सहित जनप्रतिनिधी,पदाधिकारी, कार्यकर्ता हुए शामिल।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 05 सितंबर।02 सितंबर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भाजपा की नई सदस्यता दिलाने के साथ ही देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई थी।
गुरूवार को भाजपा जिला कार्यालय बामपाली मे कार्यक्रम कर भोजपुर जिला सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन जिला मंत्री राजकुमार कुशवाहा ने किया।
कार्यक्रम की शुरूआत डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर आगत अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि एवं वंदेमातरम के साथ हुआ।सभी आगत अतिथियों का स्वागत फूलमाला और अंगवस्त्र के साथ किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने स्वागत भाषण मे कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।इसकी सदस्यता प्रत्येक छह वर्षो पर होती है।भोजपुर जिला की सदस्यता अभियान की शुरूआत आज से विधिवत शुरू हो गया। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सातो विधानसभा मे प्रभारी बनाया गया है।उन्होने आरा विधानसभा के लिए महामंत्री नरेन्द्र तिवारी,बड़हरा विधानसभा मे उपाध्यक्ष वंदना राजवंशी, शाहपुर विधानसभा मे महामंत्री पुनम कुशवाहा, संदेश विधानसभा मे मंत्री संतोष चंद्रवंशी, जगदीशपुर विधानसभा मे उदय प्रताप सिंह,अगिआँव विधानसभा मे उपाध्यक्ष लव पांडेय और तरारी विधानसभा के लिए जिला मंत्री राजकुमार कुशवाहा को प्रभारी घोषित किया।
मुख्य अतिथि बिहार सदस्यता अभियान के प्रभारी सह पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकताओं से अपील की कि बिहार को सदस्यता अभियान मे पूरे देश को अव्वल बनाना है।इसके लिए जिलो की सदस्यता अभियान मे तेजी लाना होगा। आप सभी कार्यकर्ता शक्तिकेन्द्र और बूथो पर समाज के सभी वर्गो को सदस्य बनाएँ।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सह शाहाबाद क्लस्टर प्रभारी सिद्धार्थ शंभु ने भोजपुर जिला मे सदस्यता अभियान को मजबुती से सफल बनाने का मूल मंत्र दिया।उन्होने मोर्चा के संयुक्त बैठक कर सदस्यता टीम टोली बनाने पर जोर दिया।उन्होने प्रत्येक बूथ पर दो सौ और प्रत्येक कार्यकर्ता के द्वारा सौ सदस्यता दिलाने की बात कही। समाज के सभी प्रबुद्ध व्यक्ति और संगठनो को सदस्यता अभियान मे जोड़ने पर बल दिया।सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार हो,जिससे लोग भाजपा का सदस्यता ले सके।
वहीं आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश द्वारा मिले सदस्यता लक्ष्य को भोजपुर जिला अवश्य पूरा करेगा। सदस्यता अभियान मे महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होने वाला है,जिससे आधी आबादी को पार्टी का सदस्य बनाया जा सके।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे विश्वास के साथ बड़हरा विधानसभा सहित जिला भर मे सदस्यता अभियान पूरे जोर शोर से चलेगा।मेरा प्रयास है कि बड़हरा विधानसभा और भोजपुर जिला बिहार मे अव्वल आएँ।इसके लिए घर-घर जाकर सभी वर्गो को भाजपा से जोड़ा जाएगा।
विधानपार्षद जीवन कुमार ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है,जिसका विचार ,नीति और उद्देश्य साफ रहता है। आज इसीलिए यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
पूर्व सांसद मीना सिंह ने सदस्यता अभियान मे सभी कार्यकताओं को पूरे तन,मन से लगने की अपील की। खासकर महिलाओं को घर घर जाकर महिलाओं को पार्टी का सदस्य बनाने पर बल दिया।
भाजपा के नए सदस्यता ग्रहण करनेवाले तरारी और पीरो के पूर्व विधायक सुनील पांडे ने कहा कि पार्टी ने जो नीति बनाया है और सदस्यता का लक्ष्य दिया है उसे हम सभी का दायित्व बनता है कि उसे पूरा करे। हम प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान को मजबुती से चलाए,तभी हम सभी बूथ जीतेंगे। सदस्यता अभियान जनसंपर्क करने का एक माध्यम है।
पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर ने कहा कि भाजपा की सदस्यता अभियान सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी होता है।इसमे पुराने के साथ साथ नए सदस्य बनते है।
भाजपा प्रदेश सदस्यता सह प्रभारी सह प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भुवन ने विश्वास दिलाया कि भोजपुर जिला के लोग दृढसंकल्पित और मेहनती होते है,इसलिए भोजपुर जिला अव्वल आएगा। केन्द्र सरकार के योजनाओं से लाभार्थियों को भी भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा।
जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने भी सदस्यता अभियान को तेजी से चलाने पर बल देते हुए कार्यकताओं से अपील की गई।
कार्यक्रम मे मंचासीन नेताओं सहित जिला के पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला कार्यसमिति सदस्य,मंडल अध्यक्ष,वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व सांसद मीना सिंह,सूर्यभान सिंह,प्रयाग तिवारी सहित दर्जनों नेताओं और कार्यकताओं को प्रदेश सदस्यता प्रभारी जीवेश मिश्रा, सह प्रभारी ओमप्रकाश भुवन और प्रदेश उपाध्यक्ष सिदार्थ शंभु द्वारा मोबाइल से 8800002024 नंबर पर मिस्ड काँल कर नई सदस्यता दिलाई गई।
साथ ही कार्यक्रम मे दो सितंबर से पाँच सितंबर तक जिले मे सौ से अधिक सदस्य बनाने वाले युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन,मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार,विवेक कुशवाहा सहित अन्य कार्यकताओं को फूलमाला और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

Related posts

स्टार स्टुडियोज़ और सिने1 स्टुडियोज़ की ज़बरदस्त धमाकेदार थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवम्बर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर होने जा रही है रिलीज़।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 मई 25

rktvnews

दरभंगा:बालगृह एवं पर्यवेक्षण गृह का किया गया औचक निरीक्षण।

rktvnews

विद्यालय में हथियार लेकर पहुंचा विद्यार्थी,किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

पिछले 8 लोकसभा चुनावों में सर्वाधिक मतदान की ओर बढ़ रहा है बारामूला; 5 बजे तक रिकॉर्ड 54.21 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

पटना: अनिल कुमार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक के रूप में पदभार किया ग्रहण।

rktvnews

Leave a Comment