RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार: सिर्फ 5 लोगों के भरोसे चल रही है नीतीश सरकार: प्रशांत किशोर

विधायक-मंत्री का कोई नहीं सुनने वाला।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)04 सितंबर।प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बिहार में अफसरों का जंगल राज स्थापित करने के लिए जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि 13 करोड़ बिहार के लोगों का भविष्य सिर्फ 5 लोग ही तय कर रहे हैं। वह 5 लोग है, पहले नीतीश कुमार खुद और उनके द्वारा चुने गए 4 सेवानिवृत्त अफसर जिनकी ना तो कोई संवैधानिक और ना ही जनता के प्रति किसी तरह की कोई जवाबदेही है। नीतीश कुमार ने सत्ता का इस तरह का केंद्रीकरण किया है कि जनता की तो छोड़िए नीतीश राज में अफसर विधायक और सांसद की भी नहीं सुनते। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में अफसरों का जंगल राज चल रहा है जो दिन में कलम के माध्यम से लूट रहे हैं। अफसर कोई भी काम बिना पीसी के नहीं करता। लालू जी के समय अपराधी रात को लूट-पाट करते थे लेकिन नीतीश कुमार के राज में अफसर दिन में ही लूट-पाट कर रहे है। अफसर राज का परिणाम यह है कि पिछले कुछ सालों में बिहार में भ्रष्टाचार में बहुत ही तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

Related posts

भोजपुर:घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर निःशुल्क मिलेगी बिजली।

rktvnews

भोजपुर जिले में बड़ी कार्रवाई!29 अल्ट्रासाउंड केंद्रों को किया गया सील।

rktvnews

बागपत के बली गांव में वन विभाग के द्वारा शहीदों के नाम काकोरी शहीद स्मृति वाटिका बनाई गई।

rktvnews

इस दिवाली को करें डी बीयर्स फॉरएवरमार्क के फॉरएवरमार्क अवंती कलेक्शन की सर्वश्रेष्ठ बिक्री वाली ज्वेलरी के साथ रौशन।

rktvnews

बीजेपी का मतलब हो गया है भ्रष्टाचारी जुटाव पार्टी :दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

भारतीय संविधान में सभी नागरिकों को समान मानने, उन्हें समान अवसर प्रदान करने तथा वंचित और पिछड़े वर्गों के लोगों को प्रगति की मुख्य धारा से जोड़ने की भावना प्रधान है : लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment