RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

रामगढ़:बायोमेट्रिक क्लोन फर्जीवाड़ा संबंधित मामले में कौशल विकास केंद्र पर अनुमंडल पदाधिकारी ने की छापेमारी।

बड़ी संख्या में ग्लू व मोम से बने फर्जी फिंगरप्रिंट को किया गया जब्त।

फर्जी फिंगरप्रिंट से अनुपस्थित बच्चों की भी बनाई जा रही थी उपस्थिती।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)03 सितंबर।रामगढ़ जिला अंतर्गत मांडू प्रखंड के कुज्जू क्षेत्र में श्री राम चौक के समीप वीर सुभाष चंद्र बोस सेवा संस्थान द्वारा मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत संचालित कौशल विकास केंद्र में फर्जी तरीके से बायोमेट्रिक क्लोन बनाकर उपस्थिति दर्ज करने संबंधित सूचना प्राप्त होने पर सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी आशीष गंगवार के द्वारा केंद्र पर छापेमारी की गई। केंद्र से बड़ी संख्या में ग्लू व मोम से बने फर्जी फिंगरप्रिंट क्लोन को जप्त किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है वहीं प्रशिक्षण के दौरान यात्री भत्ता एवं प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत रोजगार नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता दिए जाने का भी प्रावधान है। प्रथम दृष्टया मामले में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि केंद्र पर फिंगरप्रिंट क्लोन के माध्यम से वैसे युवाओं की उपस्थिति दर्ज की जा रही थी जो की संस्थान में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते थे।
अनुमंडल पदाधिकारी ने यह भी बताया कि प्रारंभिक जांच में यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस फर्जीवाड़े के माध्यम से नागरिकों की बायोमेट्रिक जानकारी का दुरुपयोग कर अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने व भ्रष्टाचार करने की कोशिश की जा रही है, जिससे सरकारी धनराशि का गबन संभावित है।
इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है एवं जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे वैसे-वैसे आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में केंद्र को सील कर दिया गया है तथा भारतीय न्याय संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Related posts

चतरा: डीसी ने पत्नी संग किया मतदान।

rktvnews

CAPFIMS को AIIMS, नई दिल्ली के एक परिसर के रूप में चलाने के लिए CAPFIMS और AIIMS के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MoA) पर हस्ताक्षर।

rktvnews

महाकुंभ:सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में नारी सम्मान एवं उत्थान की योजना और कार्यक्रमों की मिल रही जानकारी।

rktvnews

उज्जैन:जिले में कृषि विकास की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर उनका व्यवस्थित क्रियान्वयन करें: सीईओ जयति सिंह

rktvnews

भोजपुर:गाजे-बाजे व ढोल-नगाड़े के बीच निकाली गई श्रीकृष्ण लीला समिति की शोभायात्रा।

rktvnews

अनुराधा प्रसाद ने यूपीएससी की सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment