RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने मौसमी फलों का किया वितरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 सितंबर। शनिवार को एसीएमओ,भोजपुर, डॉ के एन सिन्हा ने कहा कि मौसमी, ताजा व सस्ते फल ज्यादा फायदेमंद होते हैं। बेमौसमी और महंगे फलों की अपेक्षा उनमें ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट व ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। हमें स्वस्थ रहने के लिए रोज फलों का सेवन करना चाहिए। ये बातें डॉ सिन्हा ने जन्माष्टमी छठी के अवसर पर सदर अस्पताल कैंपस के एसीएमओ कार्यालय के पास मौसमी फल वितरण के दौरान ने कही।डॉ सिन्हा ने अपने हाथों से मौसमी ताजा फलों, अमरूद, केला व सेव का वितरण एसीएमओ कार्यालय ,मलेरिया फाईलेरिया ,लेप्रोसी, टीबी विभाग के कर्मचारीयो , मरीज ,इनके परिजन तथा जनता के बीच फल का वितरण करते हुए कहा कि मौसमी फल रोज खाएं। जिससे कि आपका स्वास्थ्य हमेशा ठीक और तंदुरुस्त रहेगा। इस दौरान रामजी बाबू ,अनिल बाबू, रविंद्र जी, आलोक जी ,राणा जी ,तारकेश्वर जी, तेतरा देवी आदि कई कर्मचारी के साथ डा दयानंद,सुबेश सिंह ,संजीव जी, विनय जी, संतोष जी, कुमारी प्रियंका,अजीत पटेल, भीम जी,आनंद सिंह , गार्ड सुधीर जी, पंकज कुमार आदि।

Related posts

फासीवाद भैया तेजी से आयी!

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने किया कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण! शाहपुर के जवइनिया मे निरीक्षण के क्रम मे दिया आवश्यक दिशा निर्देश ।

rktvnews

कथा श्रवण से मिलती है जीवन दर्शन की राह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

22 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित।

rktvnews

चर्चित नेता सह समाजसेवी डॉ जितेंद्र शुक्ल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

rktvnews

Leave a Comment