RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

राजस्थान:अजमेर में आदिनाथ कैंसर मेडिसिटी का शुभारम्भ।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)01 सितंबर। अजमेर के पास चाचियावास में शनिवार को आदिनाथ कैंसर मेडिसिटी यूनिट ऑफ बी.आर. शास्त्री सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर जिले में जहां कीमोथेरेपी व रेडियो थेरेपी की उचित सुविधा उपलब्ध नहीं थी, वहां बी आर शास्त्री हॉस्पीटल कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी के उपचार हेतु एकीकृत केन्द्र प्रारम्भ करने जा रहा है। यह हॉस्पिटल विगत 2 वर्षो से अजमेर में, विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में उपचार उपलब्ध करवा रहा है।
उन्होंने कहा कि विश्व भर में कैंसर मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है। आज भारत विश्व की कैंसर राजधानी बन चुका है। एक एशियाई जनरल में प्रकाशित आलेख के अनुसार भारत में 12 लाख से अधिक मामले व 9 लाख के लगभग मौत कैंसर से हो जाती है। राजस्थान भारत में कैंसर रोग के मामले में सातवें स्थान पर आता है जो कि एक चिन्ता का विषय है। कैंसर के अन्तर्गत भी 50 प्रतिशत अधिक मामले ओरल कैंसर के है जिसके अन्तर्गत मुंह गले, खाने की नली, लंग्स व बच्चेदानी का कैंसर, आते है। उससे भी चिन्ताजनक विषय यह है कि 70 प्रतिशत से अधिक कैंसर डिटेक्ट भी तभी कर पाते हैं जब वह तीसरी या चौथी अवस्था में पहुंच जाता है। जिसके फल स्वरूप इसका इलाज असम्भव हो जाता है। उन्होंने बताया कि आज चिन्ता का विषय यह भी है कि कैंसर के मामले अब महिलाओं मेेें तीव्र गति से बढ़ते जा रहे हैं। हमें इसमें बचाव के लिए सभी को जागरूक करना होगा।

Related posts

प्रलय के बाद केवल एकमात्र श्रीमन नारायण रहते हैं : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता।

rktvnews

मध्यप्रदेश में पेड न्यूज के 80 प्रकरणों में 78 उम्मीदवारों को नोटिस जारी जिला स्तर पर 2 प्रकरण हुए निरस्त।

rktvnews

अमेरिका के एनएएसडीए के प्रतिनिधियों ने कृषि एवं किसान कल्याण सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात की।

rktvnews

उज्जैन:खेलो इंडिया राइजिंग टेलेंट आइडेंटिफिकेशन (KIRTI) प्रोग्राम में 2211 खिलाड़ियों ने लिया भाग।

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में सात दिवसीय ‘पुरालिपि एवं पुरालेख’ कार्यशाला का भव्य समापन।

rktvnews

Leave a Comment