RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नितिन गड़करी ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा ने राज्य मंत्री का प्रभार संभाला।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 जून।नितिन गड़करी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा ने भी राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
श्री गड़करी ने मोदी 3.0 में इस भूमिका को फिर से सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत में तेजी से विश्वस्तरीय और आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास होगा।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने परिवहन भवन परिसर में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, राज्य मंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा का स्वागत किया।

Related posts

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।30 मार्च व 01 अप्रैल के दौरान बिजली चमकने के साथ हो सकती है ओलावृष्टि।हवा की गति रहेगी तेज।

rktvnews

दरभंगा: 78 वां स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

*नवनिर्वाचित महापौर का रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया अभिनंदन।*

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान से होगा प्रदेश में नये विकास का उदय, राज्य सरकार निवेशकों के सहयोग के लिए तत्पर – मुख्यमंत्री

rktvnews

27 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

ज्योतिष ज्ञान की प्रासंगिकता और महत्ता से युवा पीढ़ी को परिचित कराए।

rktvnews

Leave a Comment