RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : सेमरिया के लाल डा अजय कुमार ओझा पुरस्कृत।

डॉ अजय कुमार ओझा

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 अगस्त। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के सेमरिया ओझापट्टी निवासी डा अजय कुमार ओझा को इंडोनेशिया में आयोजित सम्मेलन मे पुरस्कृत किया गया। समाजिक आर्थिक विकास के लिए पर्यटन बहुविषयक अनुसंधान पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत और अन्य देशों के शोधार्थी तथा फैकल्टी मेंबर शामिल हुए। इस दौरान ऑनलाइन माध्यम से डा अजय कुमार ओझा ने पर्यटन के क्षेत्र मे सामाजिक और सांस्कृतिक प्रभाव पर अपना पत्र प्रस्तुत किया। सम्मेलन मे प्रस्तुत पत्रों में डॉ अजय कुमार ओझा के पत्र को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ अजय कुमार ओझा सेमरिया ओझापट्टी के निवासी हैं और वर्तमान मे करनामेपुर के परसौङा में रहते हैं। वहाँ वे एक होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में लोगों को सेवा प्रदान करते हैं और उस क्षेत्र के लोगों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ दवा भी देते हैं। डॉ अजय कुमार ओझा को पुरस्कार मिलने पर उनके गाँव सेमरिया, परसौङा, शाहपुर सहित अन्य गाँव के उनके परिचितों, रिश्तेदारों एवं परिजनों में खुशी की लहर दौङ पङी है। इस अवसर डॉ अजय कुमार ओझा को बधाई देने तथा प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में पूर्व विभागाध्यक्ष डा उमेश कुमार, प्रोफेसर (डा)अनील कुमार श्रीवास्तव, पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा, डा अक्षयवर ओझा, डा आरबी ओझा, भाजपा के वरिष्ठ नेता शम्भू शरण मिश्र, दिनेश मिश्र, डा सीएम पांडेय, मुखिया भरत जी ओझा, पिंटू पांडे, हरेराम सिंहा आदि शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर : तीन गिरफ्तार गए जेल।

rktvnews

बक्सर: NCC कैडेटों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए की गंगा घाट की सफाई।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:12th की परीक्षा में एस टी एस भी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को मिली शानदार सफलता।

rktvnews

निर्वाचन आयोग द्वारा पहले चरण के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी करने के साथ आम चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल प्रक्रिया आज सुबह शुरू हो गयी।

rktvnews

अनुप्रिया पटेल ने सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ “अलग-अलग गर्भावस्थाओं के बीच पर्याप्त समय और अंतराल सुनिश्चित करने के लिए जरूरी उपाय करना: मुद्दे और चुनौतियां” विषय पर बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment