RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:फ्लेरिया दवा की खुराक से बच्चे हुए बीमार, सांसद पहुंचे सदर अस्पताल।

बच्चों के बेहतर इलाज का दिया सख्त निर्देश।

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के खिलाफ की जांच की मांग।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)29 अगस्त।जोगटा सलेमपुर में स्कूली बच्चों को फ्लेरिया के दवा खिलाने के बाद करीब 50 की संख्या में छात्र – छात्रा बीमार हो गए। जिन्हे सदर अस्पताल आरा में इलाज हेतु लाया गया।उन बच्चों से मिलने आरा सासंद सुदामा प्रसाद आरा सदर अस्पताल पहुंच छात्र – छात्राओं और उनके परिजनो से मिलें। सांसद ने सभी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थय विभाग की लपरवाही से यह घटना प्रतीत होती है। दवाइयों की जांच हो कि कहीं वह एक्सपाइरी तो नही थी। क्योंकि इतनी संख्या में बच्चे एक साथ बीमार ऐसे ही नही हो सकते है।
उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की लोगों की स्वस्थ रखने की योजना फेल है। लोगों को सरकारी दावा खाने से डर लग रहा है।
उन्होंने सभी बच्चों के बेहतर इलाज हेतु सख्त निर्देश दिया।उन्होंने बीमार हुए बच्चों को पौष्टिक आहार देने की गारंटी के साथ ही उनके साथ आए परिजनों को ठहरने खाने की व्यस्था के लिए निर्देशित किया।
सांसद के साथ सदर अस्पताल में मुख्य रूप से उनके निजी सचिव सूरज कुमार,माले नेता कृष्ण रंजन प्रसाद आदि शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री का जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया यात्रा से पहले वक्तव्य।

rktvnews

भोजपुर:गैरैया बाबा के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली शोभायात्रा।

rktvnews

भोजपुर: वर्ष 2025 के” भिखारी ठाकुर सम्मान” से नवाजी गई साधना श्रीवास्तव।

rktvnews

गोपालगंज: महावीरी झंडा और चेहल्लुम 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था संबंधित जिला शान्ति समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद, आरा द्वारा मतदाता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: भ्रामक और निराधार है पीके के आरोप: भोजपुर जिला प्रशासन

rktvnews

Leave a Comment