आरा/भोजपुर 13 दिसंबर। आज बड़हरा ब्लॉक के पूर्वी गुंडी पंचायत में पंचायत सरकार भवन में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी सहित उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारी और पंचायत के मुखिया रेखा पंडित द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने अपने विभाग की जानकारी दी,श्रम, विकाश योजना, लोहिया स्वच्छता अभियान विभाग, स्वास्थ्य,पशुपालन, विभाग के बारे में जानकारी दी गई। जन संवाद में मुखिया रेखा पंडित और मुखिया प्रतिनिधि आनंद गोपाल, ने डीएम, डीआरडीए निदेशक,एडीएम, डीएसओ , डीपीओ एसडीएम सहित उपस्थित सभी अधिकारियों, और कर्मचारियों को शाल, गमछा, माला, और मीमेंटो से सम्मानित किया साथ ही जैविक खेती और बर्मी के लिए लोगो को जागरूक भी किया। डीएम ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की,और नौजवानो को शिक्षा जगत में आगे चलने के लिए लाइब्रेरी बनाने, की जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उप परियोजना निदेशक आत्मा राणा राजीव रंजन कुमार ने दिया।अध्यक्षता, मुखिया प्रतिनिधि आनंद गोपाल ने किया संचालन प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी उमेश कुमार सुमन ने किया।

previous post
