RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

भोजपुर: 14 सितंबर को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत।

लोक अदालत की सफलता को ले विभिन्न विभागों एवं बैंकों के पदाधिकारियों संग की गई बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 29 अगस्त।आगामी 14 सितंबर, 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु आज कार्यपालक विभाग, इंश्योरेंस विभाग एवं सभी बैंक के पदाधिकारीगण के साथ एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार के प्रकोष्ठ एवं अध्यक्षता में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गौतम कुमार ने बताया कि सभी विभागों से बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक वादों के निष्पादन के अधतन स्थिति से अवगत होना था। इसके लिए सभी न्यायालय से नोटिस संबंधित थाना को निर्गत किया जा चुका है। सचिव गौतम कुमार ने आगे बताया कि जिन सुलहनीय वादों में पक्षकारगण को नोटिस या सूचना प्राप्त नहीं हो और वह सुलह करना चाहते हैं वैसे स्थिति में पक्षकारगण कार्यालय से सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं। बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक के साथ अन्य बैंकों के पदाधिकारीगण, कार्यपालक विभाग से खनन पदाधिकारी, मापतौल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत आर एवं जगदीशपुर, दूरसंचार, बीमा कंपनी के पदाधिकारीगण एवं उनके अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: विहंगम योग संस्थान द्वारा सत्संग आयोजित।

rktvnews

विश्व युवा कौशल दिवस पर डॉक्टर पीसी से प्रभात फेरी निकाली गयी!युवाओं में स्किल डेवलपमेंट से संगठन को कई बार राज्य स्तर पर पुरस्कृत:एम डी मालती देवी

rktvnews

54वें इफ्फी में लता मंगेशकर मेमोरियल टॉक का आरंभ।

rktvnews

डुमरॉव : विश्वविद्यालय के कुलानुशासक के निधन पर डी० के० कॉलेज में शोक सभा।

rktvnews

‘मुख्यमंत्री जी, मुझे भारत-न्यूजीलैंड का मैच..,’ दिव्यांग की अपील पर पसीजा सीएम डॉ. यादव का दिल, पल में पूरी की मुराद।

rktvnews

प्रधानमंत्री बोले, तो बोले क्या?

rktvnews

Leave a Comment