RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 234 नए शहरों/कस्बों में निजी एफएम रेडियो शुरू करने को मंजूरी दी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 28 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने निजी एफएम रेडियो चरण-3 नीति के अंतर्गत 234 नए शहरों में 730 चैनलों के लिए 784.87 करोड़ रुपये के अनुमानित आरक्षित मूल्य के साथ तीसरे बैच की आरोही (बढ़ती हुई बोली) ई-नीलामी करवाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
शहरों/कस्बों की राज्यवार सूची और नई नीलामी के लिए स्वीकृत निजी एफएम चैनलों की संख्या अनुलग्नक के रूप में यहां संलग्न है।
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को छोड़कर एफएम चैनल के वार्षिक लाइसेंस शुल्क (एएलएफ) के रूप में सकल राजस्व का 4 प्रतिशत लेने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। ये 234 नए शहरों/कस्बों के लिए लागू होगा।
234 नए शहरों/कस्बों में निजी एफएम रेडियो की शुरुआत से उन शहरों/कस्बों में एफएम रेडियो की अधूरी मांग पूरी होगी, जो अभी भी निजी एफएम रेडियो प्रसारण से अछूते हैं और मातृभाषा में नए/स्थानीय कंटेंट पेश करेंगे।
इससे नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, स्थानीय बोली और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल को बढ़ावा मिलेगा। अनुमोदित किए गए ऐसे कई शहर/कस्बे आकांक्षी जिलों और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में हैं। इन क्षेत्रों में निजी एफएम रेडियो की स्थापना से इन क्षेत्रों में सरकारी पहुंच और सुदृढ़ होगी।

Related posts

नैनीताल मे 23 वां राज्य स्थापना दिवस समारोह जनपद मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने दरभंगा जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामना दी।

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा आयोजित ब्राइडल स्टोरी 2.0 का हुआ भव्य समापन।

rktvnews

भोपाल:इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के स्थापना दिवस पर ‘क्रिएटिव इकोनॉमी टॉय फेयर – 2026’ बना प्रमुख आकर्षण।

rktvnews

राज्य के तीन जिलों में वज्रपात में हुई मौतों से मुख्यमंत्री मर्माहत! शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परजिनों को 4 लाख अनुग्रह राशि प्रदान करने हेतु दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment