RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री से पुरोला विधानसभा से आए प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)25 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज जी.टी.सी हेलीपैड, देहरादून में पुरोला विधानसभा से आए प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने राज्य सरकार द्वारा जनपद उत्तरकाशी के सर बडियार/सरनौल – सौत्तरी से सरूताल तक ट्रेक को ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सर-बडियार/सरनौल – सौत्तरी से सरूताल तक ट्रेक को ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित किए जाने के बाद पुरोला क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे एवं ट्रैक मार्ग पर पर्यटकों एवं ट्रैक्टर्स की संख्या बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित होने से क्षेत्र में बुनियादी विकास सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रुकेगा, जिससे क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित हैं।
इस दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी सतेंद्र सिंह राणा,धर्मवीर ज्याडा, अरविंद ज्याडा, कैलाश रावत, जगवीर सिंह रावत, चिरंजीव सेमवाल एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:झुककर मुझे पिलाओ पानी, बालकनी का मैं गमला हूँ…

rktvnews

गढवा:15 नवंबर झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, उपायुक्त ने बैठक एवं स्थल निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

मौनी बाबा घंटा घर पर हुई भव्य आरती!घंटा घर का जल्द हो जीर्णोद्वार:हिंदू जागरण मंच

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजीभाई देसाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:बिहार दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन।

rktvnews

खान मंत्रालय ने खनन और खनिज प्रसंस्करण में अनुसंधान एवं नवाचार प्रोत्‍साहन के लिए खनन स्टार्ट-अप वेबिनार आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment