RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन सिलाना क्लस्टर में अच्छादित ग्राम बासौली के स्पोर्ट्स कंपलेक्स का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण।

बागपत/उत्तर प्रदेश 27अगस्त। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार कोभारत सरकार की डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजनार्न्तगत बासौली में स्पोर्ट्स कंपलेक्स 6.15 करोड़ रुपये की परियोजना का निरीक्षण किया परियोजना का कार्य प्रारंभ 31 दिसंबर 2018 को हुआ था जो 27 मार्च 2023 तक समाप्त होना था जिसके क्रम में कार्य अभी भी पूर्ण नहीं हुआ है और परियोजना कार्यदाई संस्था ने हैंडोवर भी कर दी है जिसमें घास फूस खड़ी है और घटिया निर्माण कार्यदाई संस्था द्वारा किया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था से नाराजगी व्यक्त की है , जो पूर्ण होने से पहले ही कार्यदाई संस्था सीएड़डीएस ने ग्राम प्रधान को हैंडोवर कर दी है जिसमें एक स्टेडियम, बास्केटबॉल कोर्ट व एक स्विमिंग पूल है जिसका निर्माण पूर्ण नहीं हुआ है और जो एक ही परियोजना को समय से पहले ही खंडवार अलग अलग बांट दिया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त कि उन्होंने कहा है कि अगर एक परियोजना है तो एक साथ ही हैंडोवर की जाएं जिसमें समय से पूर्व अधूरी परियोजना को हैंडोवर करना संदिग्ध है और घटिया निर्माण को देखकर जिलाधिकारी ने तीन सदस्य अधिकारीयों की जांच कमेटी गठित की जिसमें जिला विकास अधिकारी ,अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ,सहायक अभियंता नलकूप को जांच करने के निर्देश दिए जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
बासौली में 70 लाख की परियोजना बायोगैस प्लांट का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया जिसकी स्थिति अच्छी नहीं मिलने पर उन्होंने उक्त तीन सदस्य अधिकारियों की जांच कमेटी गठित की और उसकी भी जांच करने के निर्देश दिए जो संचालित अवस्था में भी नहीं पाया गया जिलाधिकारी ने बासौली में बने लेमनग्रास ऑयल एक्सटेंशन प्लांट का बहिननिरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, कृषि उपनिदेशक दुर्विजय सिंह, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में 4 वाहन जब्त करते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी, 4 अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज 6 दिवसीय यात्रा पर लंदन के लिए रवाना हुए, जहां वह समकक्ष ब्रिटिश मंत्रियों, भारतीय प्रवासियों, स्टार्ट-अप्स और शिक्षाविदों के साथ कई बैठकें करेंगे।

rktvnews

भोपाल:अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मस्थली डॉ. आंबेडकर नगर (महू) पहुँचकर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव हेतु मतदान दल रवाना।

rktvnews

बिहार: सारण:दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने लखीसराय जिले को दी 445 करोड़ रुपये की सौगात, 183 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment