RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर : निधन पर शोक।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 अगस्त। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत निवासी तथा उच्च न्यायालय, पटना के प्रखर अधिवक्ता अतुल चंद्र के असामायिक निधन से शाहपुर में उनको जानने वालों तथा उनके परिजनों के बीच शोक की लहर फैल गई। दिल्ली जाने के दौरान ट्रेन में हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। वे अपने कनिष्ठ पुत्र अधिवक्ता आभास चंद्र के साथ दिल्ली जा रहे थे कि रास्ते में ही ट्रेन में उनका निधन हो गया। उनका दशकर्म एवं एकादशा 26 अगस्त तथा ब्रह्मभोज बुधवार 28 अगस्त को होगा। अधिवक्ता अतुल चंद्र के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में राकेश मंगल सिंहा, हरेराम लाल, मिथिलेश्वर कुमार सिंहा, विपुल बिहारी सिन्हा, चंदन कुमार सिंहा, संजय ओझा, रविंद्र कुमार सिंहा, छोटक लाल, सुमन लाल, रिपु लाल, सत्येंद्र लाल आदि शामिल हैं।

Related posts

जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में रोजगार सहायक-आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री

rktvnews

व्यंग्य:हिंदू डरेंगे, तभी तो एक रहेेंगे🤪

rktvnews

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग अंतर्गत लिखित परीक्षा की कदाचारमुक्त एवं विधि व्यवस्था हेतु बैठक।

rktvnews

बिहार के राज्यपाल से कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने की सौहार्द्र मुलाकात।

rktvnews

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बिहार, पटना के उप सचिव श्री संजय कृष्ण ने भोजपुर जनसंपर्क कार्यालय की विभागीय योजनाओं की जांच की।

rktvnews

म्यूजिकल कॉन्सर्ट में फरहान अख्तर की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का जीता दिल।

rktvnews

Leave a Comment