
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 दिसंबर।स्थानीय भगिनी निवेदिता कन्या विद्यालय बाबू बाजार आरा में प्रधानाध्यापिका कुंदन कुमारी की अध्यक्षता में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मानित दंत चिकित्सक डॉक्टर अर्पित श्रीवास्तव के द्वारा छात्राओं के स्वास्थ्य एवं दांतों की जांच की गई, तथा उन्हें दांतों की देखभाल और दांतों की सफाई के बारे में बताया गया। आवश्यकता अनुसार छात्राओं के दांतों का x-ray भी किया गया और उन्हें दवाइयां भी दी गई। इस चिकित्सा शिविर में छात्राओं एवं अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सीमा श्रीवास्तव,राज किशोर प्रसाद,अजीत जी, अरविंद कुमार सिंह, डॉ मनोज कुमार, कृष्ण गोपाल सिंह सुजीत सिन्हा,विजय कुमार,भारत कुमार, रत्नावली मिश्रा,गुलशन आरा,खुशी सिंह सीता देवी गीतांजलि कुमारी एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

