RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

अब चेतो बेटी !

धर्मदेव सिंह

अब चेतो बेटी

जीवन में कभी
तुम मत बनाओ ब्याॅज फ्रेंड
वही तुम्हारा दुश्मन बन
उतारता तुम्हें मौत के घाट ।

भाँति भाँति के लोभ दे वह
फेंकता तुमपर प्रेमजाल
तुम्हें चिड़िया सम उसमें फांस
पहले नोचता तुम्हारा यौवन गात
फिर रार कर तुमसे वह
गला देता तुम्हारा काट।

मत चलो कहीं अकेला तुम
चलो हरदम दो चार के संग
लिए रहो संग लघु अस्त्र
जब कोई करता बुरा हरकत
कर दो उसपर मिल प्रहार।

निकलो घर से बाहर जब
पहनकर निकलो पोशाक शालीन
ताकि तुम्हारा सम्मान करे सब
पर अपनी रक्षार्थ बेटी
तुम लिए रहोगी अस्त्र ।

सुनो
सरकार करेगी नहीं तुम्हारी रक्षा
कानून भी करेगा नहीं तुम्हारी रक्षा
यह तो सिर्फ बलशाली की करता रक्षा
देखती नहीं हो
कि यहाँ नेता मंत्री
जब कहीं जाता
अपने को बचाने के लिए
शस्त्रधारी बलों के बीच जाता
तब क्यों इनपर भरोसा रखती हो तुम?

अगर ये तुम्हारी
सुरक्षा का ध्यान रखते
तो तुम्हारी बहनों के साथ
कहीं कोई बलात्कार कर पाता?
उनका मर्डर कर पाता?
नहीं तो?

इसीलिए कहता हूँ बेटी
कि अब तुम चेतो
और अपनी रक्षा स्वयं करो।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी ने निर्माणधीन एनएच-19 के कार्य प्रगति की की समीक्षा।

rktvnews

उत्तराखण्ड सरकार ,सेतु आयोग और टाटा ट्रस्ट ने सामाजिक विकास के क्षेत्रों में कार्य के लिए किया गया समझौता।

rktvnews

गिरीडीह:जनता दरबार में उपायुक्त, ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 दिसंबर 24

rktvnews

गढ़वा में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न, उपायुक्त ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : रामलीला:राम जन्म रावण तपस्या मेघनाथ दिग्विजय और पृथ्वी पुकार का हुआ मंचन।

rktvnews

Leave a Comment