RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

शेमारू उमंग और गुल खान ने मिलकर दर्शकों के लिए पेश किया सुपरनैचुरल फैंटेसी शो ‘शमशान चंपा’

RKTV NEWS/एजेंसी (पीआर 24*7)20 अगस्त।शेमारू उमंग अपने दर्शकों के लिए एक ऐसा शो लेकर आ रहा है जहां सुपरनैचुरल फैंटेसी के साथ भावनाओं का अद्भुत मेलदेखने को मिलेगा। ‘शमशान चंपा’ नामक यह नया शो 20 अगस्त सेदर्शकों के मनोरंजन के लिए प्रस्तुत होगा। इस शो में अभिनेत्री मोनालिसा, मोहिनी के रूप में नज़र आएंगी, जबकि तृप्ति मिश्रा और आयुष श्रीवास्तव, चंपा और विक्रम के मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा मोहम्मद नाज़िम, टिया गंडवानी, इंद्रजीत मोदी और यश भाटिया जैसे अनुभवी कलाकारों से सजे इस शो में रोमांस, फैंटेसी और अनोखी कहानी की एक नई दुनिया रची गई है।
फैंटेसी शोज और सुपरनैचुरल जेनर में अपने उम्दा काम के लिए जानी जाने वाली गुल खान अपने नए शो ‘शमशान चंपा’ के माध्यम से डायन के कॉन्सेप्ट को एक नया रूप दे रही हैं। यह शो चंपा की कहानी को बयां करता है, जो एक दयालु और सरल-स्वभाव वाली छोटे शहर की लड़की है। अपने जीवन में एक अप्रत्याशित मोड़ से गुजरने के बाद अचानक वह एक शक्तिशाली डायन का रूप ले लेती है। इस शो की कहानी में दर्शक देखेंगे कि कैसे चंपा अपनी नई शक्तियों का उपयोग अच्छाई के लिए करती है। चंपा की कहानी दर्शकों को आश्चर्य और अनपेक्षित मोड़ों से भरी एक अद्भुत यात्रा पर ले जाएगी।
मोनालिसा ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, “मेरे पिछले शो में डायन के किरदार के लिए मुझे दर्शकों से जो प्यार और सराहना मिली, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं! इसलिए मैं बहुत खुश हूं कि गुल मैम ने ‘शमशान चंपा’ में मोहिनी के किरदार के लिए मुझे चुना। मोहिनी बेहद आकर्षक और दमदार किरदार है! मुझे अपना लुक बहुत पसंद आया है, चाहे वह उसकी शानदार स्लिट ड्रेस हो या ड्रामेटिक थाई चेन। मैं इस शो की क्रिएटिव और कॉस्ट्यूम टीम को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने मेरा ऐसा रोमांचक लुक तैयार किया है। मुझे यकीन है कि दर्शक मोहिनी को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे!”
तृप्ति मिश्रा ने अपने चंपा के किरदार के बारे में बताते हुए कहा, “मैं शेमारू उमंग के ‘शमशान चंपा’ शो में चंपा की भूमिका निभाने के लिए बेहद उत्साहित हूं! इस किरदार को निभाना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। चंपा एक प्यारी, छोटे शहर की लड़की है, जो डायन बनने के बावजूद अपने दयालु स्वभाव से जुड़ी रहती है। अपनी नई शक्तियों को पाने के बावजूद, वह हमेशा दूसरों के बारे में सोचती है और अपने कर्मों के परिणाम पर विचार करती है। मुझे इंतजार है कि दर्शक चंपा की मासूमियत और ताक़त के अनोखे मेल को कैसे अनुभव करेंगे। यह मेरे लिए एक अविश्वसनीय यात्रा होने वाली है!”
विक्रम के रूप में अपनी पहली मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता आयुष श्रीवास्तव ने कहा, “शमशान चंपा शो में मैं अपनी पहली मुख्य भूमिका निभा रहा हूं और गुल मैम के साथ काम करना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहाहै। मुझे दो महीने पहले ही कास्ट कर दिया गया था, जिससे मुझे तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिला। विक्रम एक गंभीर और दूसरों का ख्याल रखने वाला व्यक्ति है। मैं विक्रम केअपने परिवार के प्रति प्यार और जुड़ाव से खुदको कनेक्ट कर पाता हूं, लेकिन उसकी आक्रामकता को निभाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण रहा है, क्योंकि मैं असल जिंदगी में काफी शांत स्वभाव का व्यक्ति हूं। मैंने इस किरदार को लेकर कड़ी मेहनत की है और अब मुझे दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है, वे विक्रम को उतना ही पसंद करेंगे जितना मैंने इस किरदार को निभाते हुए किया है!”
‘शमशान चंपा’ शो शेमारू उमंग के विविध कार्यक्रमों के बीच एक महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए तैयार है। इस शो में रोमांस, फैंटेसी और शक्तिशाली कहानी का मेल है, जो दर्शकों को बांधे रखने का वादा करता है।

Related posts

गढ़वा:SIS GTO (अधिकारी सेवा ) बैच के प्रशिक्षण का अमन कुमार पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मध्यप्रदेश भवन में नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों से सौजन्य भेंट।

rktvnews

बागपत में हुआ ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ।

rktvnews

अजय भटनागर संभालेंगे नये पुलिस महानिदेशक का कार्यभार

rktvnews

मीडिया प्रतिनिधियों के समग्र कल्याण की विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति।

rktvnews

जन्म दिन पर करे हनुमान जी की पूजा:विभू सिंह

rktvnews

Leave a Comment