RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

कैबिनेट ने बिहार के बिहटा में 1413 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नए सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 17 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने 1413 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर बिहटा, पटना, बिहार में एक नए सिविल एन्क्लेव के विकास के लिए भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
बुनियादी ढांचे से जुड़ी यह परियोजना पटना हवाई अड्डे की क्षमता की अनुमानित संतृप्ति की समस्या को हल करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। हालांकि एएआई पहले से ही पटना हवाई अड्डे पर एक नए टर्मिनल भवन के निर्माण की प्रक्रिया में है, सीमित भूमि उपलब्धता के कारण आगे विस्तार बाधित है।
बिहटा हवाई अड्डे पर प्रस्तावित नई एकीकृत टर्मिनल बिल्डिंग 66,000 वर्गमीटर में फैली हुई है और इसे 3000 पीक ऑवर यात्रियों (पीएचपी) को संभालने और सालाना 50 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जब भी आवश्यकता होगी, इसमें और 50 लाख यात्रियों की संख्या बढ़ाई जाएगी और कुल क्षमता प्रति वर्ष एक करोड़ यात्रियों की होगी। इस परियोजना के प्रमुख घटकों में ए-321/बी-737-800/ए-320 प्रकार के विमानों के लिए उपयुक्त 10 पार्किंग बे, साथ ही दो लिंक टैक्सीवे को समायोजित करने में सक्षम एप्रन का निर्माण शामिल है।

Related posts

भोजपुर:स्वतंत्र भारत के प्रथम बलिदानी थे डॉ मुखर्जी :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

नारनौल:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन!स्वच्छ मतदाता सूची प्रजातांत्रिक देश के चुनाव की नींव हैं : मोनिका गुप्ता

rktvnews

पटना: डीजीपी ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित Trial Monitoring System Web Portal का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के पुत्र- पुत्रवधू को दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद।

rktvnews

“एनसीईआरटी बनाम निजी प्रकाशन: एक खुला बाजार”,”ज्ञान की दुकानदारी: निजी स्कूलों का नया पाठ्यक्रम”

rktvnews

भोजपुर:पूरे देश में गूंज रहा” नरेन्द्र भी गायब सिलेंडर भी गायब का नारा : श्रीधर

rktvnews

Leave a Comment