RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने हेतू कांग्रेस का धरना।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 अगस्त। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी तथा जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देश के आलोक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने हेतू भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर मे शाहपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता मे एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना में राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। धरना 11 बजे से 3 बजे तक चला। धरना में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल नहीं जाता है तब तक सड़क से संसद तक कांग्रेस जन आंदोलन करेगी। धरना में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी, प्रखंड राजद अध्यक्ष शिव प्रसन्न यादव, विनोद कुमार सिंहा, बलिराम सिंह, सदन चौबे, ओम प्रकाश राय, राजेश पांडेय, लाल बाबू यादव, राजेंद्र सिंह, परमार उर्फ पपलू सिंह, रोहित तिवारी, शिव नारायण राम, विवेक तिवारी, तारकेश्वर यादव, राहुल तिवारी, विक्की पासवान, रंजन तिवारी, सत्या तिवारी, कुंदन तिवारी, जयप्रकाश पांडेय, गणेश पासवान, राजकुमार गुप्ता, मोहम्मद अली शेर अंसारी, दीपक तिवारी, विकास कुमार सिंह, अनिकेत वर्मा, अनिल लाल आदि उपस्थित थे।

 

Related posts

भोजपुर: विजय उत्सव की तैयारी को लेकर वीर बांकुडा बाबू कुंवर सिंह विजय महोत्सव साम्राज्य समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह मैदान में राजनीतिक एवं सामाजिक चिंतन के लिए 14 सितंबर को क्षत्रिय महापंचायत

rktvnews

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में 14 से 30 सितंबर, 2025 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन।

rktvnews

पंचायत उपचुनावों के अंतिम दिन 6 नामांकन पत्र दाखिल।

rktvnews

जबलपुर में स्थापित होगा देश का सबसे बड़ा मल्टी फंक्शनल ट्रेनिंग सिम्युलेटर।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत लोहाघाट(चंपावत) के सीमांत ग्राम ठाटा में रात्रि चौपाल में प्रतिभाग किया।

rktvnews

Leave a Comment