RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

स्मृति शेष राजेश पांडेय के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि कर दी गयी श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 मार्च। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य और सहयोगी स्मृति शेष राजेश पांडेय के श्राद्ध कर्म के अवसर पर उनके निवास स्थान पर रेड क्रॉस सोसायटी आरा के लोग पहुंचकर उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस इस अवसर पर में रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव ,सचिव डॉक्टर विभा कुमारी, पूर्व सचिव डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा, प्राचार्या डा अर्चना सिंह,डा जीतेंद्र शुक्ला, अवधेश पांडेय,राम कुमार सिंह आदि रहे। बताते चलें की स्वर्गीय राजेश पांडेय स्थानीय ग्रामीण बैंक शाखा में प्रबंधक के रूप में अपना योगदान दिया था और क्षेत्रीय प्रबंधक से अवकाश ग्रहण किया था। ये सामाजिक सोच और धार्मिक विचारधारा के साथ-साथ, मदद में विश्वास रखते थे।यही कारण था कि वे रेडक्रॉस सोसायटी,रोटरी क्लब,नगर रामलीला समिति, ब्रह्म कुमारी जैसे विभिन्न संगठन से जुड़ कर समाज के सहयोगी रहे। इनके पुत्र रवि माधव रेडक्रॉस सोसायटी के संरक्षक और कोरोना काल मे बहुमूल्य उपकरण का सहयोग कर पिता के पद चिन्हों पर चलकर अतुलनीय सहयोग का कार्य किया । सोसायटी की ओर से उनकी पत्नी को चेयरमैन द्वारा संवेदना पत्र भी दिया गया।

Related posts

वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान, पुणे में संविधान दिवस मनाया गया।

rktvnews

बक्सर:मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

डॉ राजीव “नीलकमल” और डॉ कनुप्रिया “राधा” उपाधि से सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:नावार्ड वित्तपोषित श्री अन्न उत्पादन पर हुआ प्रशिक्षण।

rktvnews

ससमय शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं डब्ल्यूपीयू का निर्माण : जिलाधिकारी।

rktvnews

15 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment