RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

हम अपने देश में एकता और भाईचारे के बंधन को सर्वदा बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर, एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने विभाजन के कारण असंख्य लोगों पर पड़े गंभीर प्रभाव और पीड़ा का स्‍मरण किया है।
विपरीत परिस्थितियों में मानवता के अनुकूल दृष्टिकोण की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने देश में एकता और भाईचारे के बंधन की रक्षा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया :

“#PartitionHorrorsRemembranceDay पर, हम उन असंख्‍य लोगों का स्‍मरण कर रहे हैं जो विभाजन की भयावहता से प्रभावित हुए और बहुत पीड़ा सहन की। यह उनके साहस को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी दिन है, जो विपरीत परिस्थितियों में उनकी मानवता की शक्ति को दर्शाता है। विभाजन से प्रभावित बहुत से लोगों ने अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया और अपार सफलता अर्जित की। हम अपने राष्ट्र में एकता और भाईचारे के बंधन की सर्वदा रक्षा करने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं।”

Related posts

शाहपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी! ट्रक पर से 23616 बोतल मे 7472 लीटर शराब की बड़ी खेप को किया जप्त।

rktvnews

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर” विषयक तीन दिवसीय जनजातीय कला प्रदर्शनी का समापन।

rktvnews

रिश्तों की कसौटी और भावनाओं की गहराई को छूने वाली कहानी, देखिए ‘वनवास’ अनमोल सिनेमा पर पहली बार, 15 नवंबर, शाम 7:30 बजे।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मंत्रालय से संबंधित अनुदान की मांगों पर चर्चा के दौरान उत्तर दिया।

rktvnews

जयपुर:सेना की वजह से देश निरन्तर प्रगति कर रहा है, सैनिक की बेटी होने पर गौरवान्वित हूं : दिया कुमारी

rktvnews

Leave a Comment