RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राज्यपाल से भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के लिए छात्र जदयू नेता ने की मुलाकात।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अगस्त।आज बिहार जदयू के प्रदेश महासचिव सह छात्र जदयू के प्रभारी रंजीत कुमार झा छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द मोहन एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष आजाद सिंह ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय मे व्याप्त भ्रष्टाचार पर करवाई को लेकर महामहिम राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। छात्र नेता ने महामहिम को पौधा देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात अनियमितता और धांधली की पूरी जानकारियां दी। सौंपे गये मांग पत्र में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अनवर इमाम को हटाने, एम बी ए मे असंवैधानिक तरीके से क्लर्क को लेक्चरर बनाने, महंत महादेवानंद महिला कॉलेज आरा मे संविदा पर असंवैधानिक नियुक्ति,कंप्युटर सेंटर इंचार्ज अमरेंद्र नारायण के कार्यकाल मे बड़े पैमाने पर रिजल्ट मे हुए अनियमितता का जांच ,गेस्ट फैकल्टी मे हुए नियुक्ति और सीनेट सदस्य के नियुक्ति का जांच सहित बिहार मे छात्र संघ चुनाव करवाने पर चर्चा हुआ।
महामहिम सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने छात्र नेता को करवाई का आश्वासन दिया है। इसकी जानकारी छात्र नेता आजाद सिंह ने दी।

Related posts

भोजपुर:जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पिरौटा में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग आधारित जिला स्तरीय मेले का आयोजन।

rktvnews

देवघर:झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शुद्धता के साथ नाम जोड़े जाए।

rktvnews

पटना:स्वामी जी का अध्यात्मिक संदेश दुनिया को सदा आलोकित करते रहेगा : राजीव रंजन सिन्हा

rktvnews

वैशाली गढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप प्रगति कार्य का जिलाधिकारी के द्वारा किया गया निरीक्षण।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट” का प्रोमो और पोस्टर लांच किया।

rktvnews

Leave a Comment