RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

सारण : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार संग प्रदर्शन पड़ा भारी,पुलिस ने की गिरफ्तारी 🤪

RKTV NEWS/सारण (बिहार)11 अगस्त।बनियापुर थानान्तर्गत सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करने वाले 03 युवकों को हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार । हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार के विरुद्ध सारण पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया
जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक – 09.08.2024 को बनियापुर थाना को सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम से एक फोटो प्राप्त हुआ, जिसमें 02 युवकों द्वारा अपने हाथ में 01 देशी कट्टा व 02 जिन्दा कारतूस दिख रहा है। उक्त फोटो के सत्यापन उपरांत पाया गया कि फोटो में दिख रहा युवको की पहचान 1. विकाश कुमार, उम्र-19 वर्ष, पिता- गजेन्द्र राय, सा०- प्यारेपुर 2. प्रिंस कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता- पिंटू सोनी, सा०-सरैया, दोनों थाना बनियापुर, जिला- सारण के रूप में की गयी। इस सन्दर्भ में बनियापुर थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर उक्त दोनों युवको को उनके घर से गिरफ्तार किया गया | गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में एवं उनकी निशानदेही पर एक अन्य युवक 3. रंजन कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता- स्व०- बलिराम राम, सा०- खुर्द लीवा, थाना- जनता बाज़ार, जिला- सारण को गिरफ्तार कियुआ गया, जिसकी तलाशी लेने पर ॥। अवैध देशी कट्टा व 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में बनियापुर थाना काण्ड संख्या-369/24, दिनांक 10.08.2024, धारा- 25(1-b)a /26/30/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. विकाश कुमार, उम्र- 19 वर्ष, पिता-गजेन्द्र राय, सा०- प्यारेपुर, थाना- बनियापुर, जिला- सारण |

2. प्रिंस कुमार, उम्र- 19 वर्ष, पिता- पिंटू सोनी, सा०-सरैया, थाना- बनियापुर, जिला- सारण |

3. रंजन कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता- स्व० बलिराम राम, सा० खुर्द लौवा, थाना- जनता बाज़ार, जिला- सारण

> गिरफ्तार अभियुक्त विकाश कुमार का अब तक का ज्ञात आपराधिक इतिहास

1. बनियापुर थाना काण्ड संख्या- 114/23, दिनांक 01.04.2023, धारा-399/402/413/414 भा०द०वि० एवं 25(1- b)a/26/36 आर्म्स एक्ट

जप्त/बरामद सामानों की विवरणी :-

1. अवैध देशी कट्टा :- 01, 2. जिन्दा कारतूस 02, 3. मोबाइल :- 03

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी:-

आशुतोष कुमार, पु०अ०नि०-सह- थानाध्यक्ष बनियापुर थाना, पु०अ०नि० टुनटुन कुमार, पु०अ०नि० बीगल मुंडा, प्र०पु०अ०नि० सुमन कुमार बनियापुर थाना एवं थाना के अन्य कर्मी |

Related posts

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य योजनाओं एवं जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

rktvnews

शांति देवी की पुण्यतिथि पर संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में गरीबों के बीच वस्त्र वितरण।

rktvnews

हरियाणा:प्रदेश में एमएसएमई को दिया जा रहा बढ़ावा: मुख्यमंत्री

rktvnews

दरभंगा:दुर्गा पूजा को ले शांति समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:विलुप्त हो रहे पारंपरिक फगुआ गायन पर ख़ूब झूमे श्रोता।

rktvnews

Leave a Comment