RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 अप्रैल।झारखंड सरकार के उद्योग विभाग एवं झारखंड औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम (JIIDCO) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व बैंक समर्थित RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) कार्यक्रम के अंतर्गत दुमका जिला में महिला उद्यमिता के प्रोत्साहन हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन होटल युवराज पैलेस, गिलानपाड़ा, दुमका में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले की महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि बाजार लिंकेज, क्रेडिट लिंकेज एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में पलाश मार्ट के निर्माण के पश्चात महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के विपणन हेतु एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा।
यह कार्यशाला मुख्य रूप से वर्तमान एवं संभावित महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूह (SHG) के उन सदस्यों के लिए आयोजित की गई थी जो उद्यमिता की ओर अग्रसर हैं, साथ ही अपंजीकृत MSMEs, छोटे व्यवसाय के मालिकों एवं उद्यमिता में रुचि रखने वाले युवाओं को भी लक्षित किया गया। विशेषज्ञों द्वारा MSME से संबंधित विभिन्न योजनाओं, व्यवसाय विस्तार, वित्तीय साक्षरता एवं उद्यम पंजीकरण (Udyam Registration) के लाभों पर विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे जिले में औपचारिक महिला MSME इकाइयों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई।
कार्यक्रम के दौरान RAMP कार्यक्रम एवं MSME पारिस्थितिकी तंत्र पर जागरूकता, PMEGP एवं PMFME जैसी योजनाओं की जानकारी, व्यवसाय योजना निर्माण, वित्तीय प्रबंधन तथा बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के माध्यम से ऋण सुविधा से संबंधित महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए।
इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक दास कुमार एक्का, जिला कृषि पदाधिकारी निशा कुल्लु, डीपीएम जेएसएलपीएस, श्रम अधीक्षक सूरज हांसदा, एलडीएम आशुतोष कुमार, EoDB प्रबंधक मनोज कुमार प्रामाणिक, प्रखंड उद्यमी समन्वयक, मुख्यमंत्री लघु कुटीर एवं उद्यम विकास बोर्ड सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं महिला उद्यमी उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

भोजपुर:छात्र नेता आनंद तिवारी को NSUI का राज्य सचिव किया गया नियुक्त।

rktvnews

जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने हनुमानगढ़ विधानसभा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण!आवश्यक आधारभूत सुविधाओं एवं निर्वाचन हेतु अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचा।

rktvnews

कटिहार में 2 अप्रैल को आयोजित होगा भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा का 11वा सम्मेलन।

rktvnews

भोजपुर: विद्यार्थियों ने पेंटिंग और स्लोगन के माध्यम से दिया मतदान के जागरूकता का संदेश।

rktvnews

लोजपा सांसद महबूब अली कैसर राजद के हुए मुरीद, लोजपा छोड़ राजद की ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

Leave a Comment