RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भागवत पुराण कथा का विधिवत हुआ शुभारंभ।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 मार्च। पूर्व प्राचार्य जिला स्कूल आरा के स्मृति शेष प्रियरंजन प्रसाद श्रीवास्तव के पुण्य स्मृति में भागवत पुराण कथा का आयोजन इनके निवास स्थान पर किया गया जो आज 14 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा। कथावाचक आचार्य अरविंद कुमार ओझा द्वारा विधिवत आज सुबह से ही घर मे पूजा का कार्यक्रम चला। इनके पुत्र राजीव श्रीवास्तव, पत्नी कल्पना श्रीवास्तव, माता कृष्णा कुमारी, पुत्री जूही श्रीवास्तव ,सुनीता श्रीवास्तव , पत्नी रीमा श्रीवास्तव आदि द्वारा पूजा कार्य संपन्न हुआ। दूसरे सत्र में संध्या 4:00 से भागवत कथा पुराण का आयोजन प्रारंभ हुआ। आचार्य अरविंद जी के साथ पूरी मंडली कथा को भक्तिमय और साज बाज में ढालकर संगीतमय बनाकर सुनाते रहे । काफी रोचक और सरस रहा। प्रथम दिन आशा जी द्वारा भागवत पुराण कथा का महत्व, इससे सुनने का फल और इसके प्रभाव पर प्रकाश डाला।

Related posts

दुमका:उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में झारखंड राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने जोधपुर में ली जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक, सामुदायिक उत्थान एवं क्षेत्रीय विकास पर दिया जोर।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया।

rktvnews

गढ़वा में उर्वरक दुकानों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जांच में 16 प्रतिष्ठानों में मिली गड़बड़ी।

rktvnews

पुलिस ने किया 90 लीटर शराब बरामद।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है स्पष्ट निर्देश कोई व्यक्ति नहीं सोएगा भूखा:लेशी सिंह, मंत्री खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

rktvnews

Leave a Comment