RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा में छेड़खानी की घटना निंदनीय,भाकपा-माले पीड़ित परिवार के साथ: जवाहर लाल सिंह

भाकपा माले जिला सचिव जवाहर लाल सिंह (फाइल फोटो)

भाजपा की कुत्सित साम्प्रदायिक मानसिकता आई सामने।

धर्म और जाति देखकर किसी भी अपराध का समर्थन या विरोध करने वाली पार्टियों से रहना होगा सावधान : जवाहर लाल सिंह

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)10 अगस्त।भाकपा – माले जिला सचिव जवाहर लाल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बड़हरा के मटुकपर में बच्ची के साथ छेड़खानी की घटना निंदनीय है । अपराधी चाहे किसी भी पार्टी,जाति या धर्म का हो माले का इतिहास हमेशा पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होकर उन्हें न्याय दिलाने का रहा है।इस मामले में भी पुलिस जांच कर दोषी पर उचित करवाई करे। हमारी पार्टी की एक टीम ने पीड़ित परिवार से मिल कर न्याय दिलाने की बात कही है। इस टीम में बड़हरा प्रखण्ड सचिव नंद जी, कोइलवर प्रखण्ड सचिव विष्णु ठाकुर, संतोष राम, अशोक चौधरी आदि नेता शामिल थे। लेकिन भाजपा के लोग इसे साम्प्रदायिक रंग देने की साज़िश रच रहे हैं क्योंकि छेड़खानी करने वाला व्यक्ति मुस्लिम है। सुनने में आ रहा है कि वहां पूर्व सांसद आरके सिंह भी जा रहे हैं।इन्हीं के सांसद रहते भोजपुर के कुरमुरी,कौंरा, भटौली आदि दर्जनों गांवों में न सिर्फ दलित, पिछड़ी जातियों बल्कि उनके स्वजातीय बच्चियों के साथ भी बलात्कार की घटनाएं घटी हैं उस वक्त ये कहां खड़े थे ? कुरमुरी में महादलित छः बच्चियों के साथ सामुहिक बलात्कार के आरोपियों को बचाने के लिए यहीं भाजपाई रोड जाम किये थे तथा कोर्ट में भाजपाई वकील भी जज का बहिष्कार किये थे।जो कि सभी बलात्कारी आज आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं। भाजपा का दोहरा चरित्र समझना होगा, ये धर्म और जाति देखकर किसी भी अपराध का समर्थन या विरोध करते हैं।
आगे उन्होंने कहा कि घटना की जांच पुलिस अधिकारी कर रहें हैं।जो भी सच्चाई होगा सामने आ जायेगा।लेकिन भाजपा इसे साम्प्रदायिक रंग देना चाहती है जिसको जनता सफल नहीं होने देगी।

Related posts

नवादा:स्वीप के तहत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान एवं सेल्फी पॉइंट का भी उद्घाटन।

rktvnews

ब्राह्मण से जनि बैर करो,ब्राह्मण से परमेश्वर हारयो : डा.जंग बहादुर पाण्डेय

rktvnews

मध्यप्रदेश:नई शिक्षा नीति से रोजगार और कौशल विकास में बढेंगी संभावना : स्कूल शिक्षा मंत्री

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मनरेगा एवं आवास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने की की घोषणा होने पर भाजपा भोजपुर द्वारा मिठाई बाँटकर खुशियां मनाई गई।

rktvnews

Leave a Comment