RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वदेशी समुदायों की सुरक्षा और संरक्षण आवश्यक :प्रो संजय कुमार सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अगस्त। शुक्रवार को महाराजा कॉलेज के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में अंतर्राष्ट्रीय स्वदेशी जनजाति दिवस पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति आयोजित की गई। कार्यक्रम कालेज के प्राचार्य प्रो.ओ.पी. राय के मार्गदर्शन में हुआ। प्रो ओ पी राय ने बताया कि इन्हीं जनजातीय लोगों ने भारतीय मूल सभ्यता और संस्कृति को आज तक बचा के रखा। अनेक विविधताओं के बाद भी भारत अनेकता में एकता का संदेश देने कामयाब रहा है। सरकार आए दोनों इन जनजातीय लोगों के उत्थान के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चल रही है।
इस आयोजन में यू.जी. के छात्र (एमजेसी, एमडीसी, एमआईसी), पी.जी. 1 और पी.जी. III के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। उनके द्वारा दुनिया की विभिन्न स्वदेशी जनजातियों जैसे एस्किमो, पिग्मी, भील, संथाल, बोडो आदि पर अपना अध्ययन प्रस्तुत किया गया। आयोजन का विस्तार को पावर पॉइंट के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजय कुमार ने पृथ्वी की भलाई के लिए स्वदेशी समुदायों की सुरक्षा और संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को कार्यक्रम आयोजक डॉ. द्वीपिका एस. सिंह द्वारा भविष्य में सफल प्रस्तुतियाँ बनाने के लिए बहुमूल्य सुझाव भी दिए गए l डॉ. अरबिंद कुमार सिंह और डॉ. विशाल देव ने भी बहुमूल्य सुझाव दिए l

Related posts

भोजपुर:जिला जनगणना हस्तपुस्तिका प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न, 42 क्षेत्र पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण।

rktvnews

पटना:जरूरतमंदों की सेवा में रक्त की अहम भूमिका : चेयरमैन डा बी बी सिन्हा

rktvnews

भोजपुर:रोटी बैंक व रेडक्रास द्वारा आम पन्ना पिलाना सराहनीय : पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

वार्डो की समस्या पर बिफरे समाज सेवी अनिल दुबे।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न विभाग के पदाधिकारीयों के साथ हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कलक्ट्रेट सभागार में ली समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment