RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मिशन वात्सल्य के सामाजिक अंकेक्षण की जन सुनवाई।

विभिन्न मामलो में दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

कई मामले में लापरवाही को लेकर डीसीपीओ समेत 2 कर्मियों से कारण पृच्छा।

स्पॉन्सरसिप योजना के लाभान्वित बच्चों को सोमवार तक राशि हस्तांतरण करने का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)09 अगस्त।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में समेकित बाल संरक्षण योजना मिशन वात्सल्य अंतर्गत संचालित विभिन्न घटको जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
केन्द्र प्रायोजित, समेकित बाल संरक्षण योजना मिशन वात्सल्य तहत संचालित विभिन्न घटकों का यथा जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड बालगृह, चाइल्ड हेल्पलाइन आदि का माननीय झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा वाद संख्या W.P. (PIL) No. 139 of 2011 दिनांक- 01.05.2024 को पारित न्याय निर्णय के आलोक में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत नामित जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण इकाई के माध्यम से सभी घटको का कार्यालय का भौतिक सत्यापन, दस्तावेज सत्यापन, वित्तिय सत्यापन एवं मौखिक सत्यापन किया गया जो दिनांक 26.07.2024 से 07.08.2024 तक कार्यक्रम चला। दिनांक 08.08.2024 को उक्त सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से मिशन वात्सल्य योजना के तहत संचालित सभी घटकों / कार्यक्रमों के उभरे तथ्यों को उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में गठित जुरी पैनल के समक्ष निर्णय लेने हेतु प्रस्तुत किया गया।
जुरी पैनल में अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सन्नी राज, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, श्रम अधीक्षक अरविंद कुमार आदि शामिल थे।
जिला स्तरीय जन सुनवाई के कार्यक्रम में सामाजिक आकेक्षक के द्वारा बारी बारी से जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, बाल गृह एवं चाईल्ड हेल्प लाईन में पाई गई कमीयों एवं आवश्यकताओं की सुनवाई की गई तथा सभी को समुचित मार्ग दर्शन दिया गया। इस दौरान जिला स्तरीय बाल सारक्षण, ग्राम स्तरीय कमिटी गठन को लेकर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को शख्त दिशा निर्देश देते हुवे स्पॉन्सरसिप योजना के लाभान्वित बच्चों को सोमवार तक राशि हस्तांतरण करने का निर्देश देते हुए अन्य कई मामलों में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की गई।
जन सुनवाई कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सिमरिया रीना साहू, डीआरपी नवीन कुमार गौतम, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष धनंजय तिवारी, सदस्यगण, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यगण, अंकेक्षण सदस्य अजीत प्रजापति, राजेश कुमार यादव, गणेश कुमार यादव, सुभद्रा देवी, बालगृह एवं चाईल्ड हेल्प लाईन के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट- राजस्थान को मिला बेस्ट हेरिटेज टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर अवार्ड

rktvnews

पूर्वी चंपारण:डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य कारणों का हवाला दे चुनाव कार्यों से बाहर रहने का आवेदन देने वाले कर्मियों के स्वास्थ्य जांच हेतु कमिटी गठित,22 और 23 अप्रैल को होगी जांच।

rktvnews

अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी निन्‍दनीय है:भाकपा(माले)

rktvnews

ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग(एफएलसी) एवं लोकसभा निर्वाचन की अन्य तैयारियों के संबंध में बैठक।

rktvnews

उमरिया:शासकीय महाविद्यालय बिलासपुर में सत्र का किया गया आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने घाना का राष्ट्रीय सम्मान ग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment