RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

RKTV NEWS/ दरभंगा(बिहार )09अगस्त।व्यवहार न्यायालय परिसर दरभंगा, बेनीपुर व बिरौल में 14 सितंबर 2024 को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक अधिकारियों की बैठक जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक बैंक ऋण संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए दिशानिर्देश देते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने गुरुवार को बैक अधिकारियों से कहा कि 14 सितंबर को होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी बैंकों के ऋण संबंधी मामलों का निपटारा सुलह समझौता के आधार पर किया जाएगा।
सभी बैंक अपने सभी शाखाओं के ऋणधारकों का चयन कर लिस्ट बनायें तथा विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से उन्हें नोटिस करें।
उन्होंने कहा कि इस बार समय कम है इसलिए प्रि-काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दें। प्रि-काउंसलिंग के दौरान बैंक के ऋण छूट संबंधी योजनाओं को बता कर अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में निपटारे के लिए तैयार करें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि अगले समीक्षात्मक बैठक में ऋणधारकों की सूची एवं प्रि-काउंसलिंग का रिपोर्ट उपलब्ध करायें।
बैठक में एलडीएम सहित विभिन्न बैंकों के वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने अंकित गुप्ता के आश्रितों के बीच किया किशोरी समृद्धि योजना व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के स्वीकृति पत्र का वितरण।

rktvnews

प्रगति भोजपुरी समाज बलिया द्वारा विशाल धरना आयोजित।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- 1.78 करोड़ से ज्यादा परिवारों का हो चुका रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

भोपाल:सरकार का पहला कर्त्तव्य है नागरिकों की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान के प्रति बुजुर्गों में भी दिखा उत्साह, मतदान केन्द्र में जाकर किया मतदान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment