RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)08 अगस्त।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCC) की बैठक एवं जिला सहकारी विकास समिति (DCDC) की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत रबी 2022-23 मौसम अंतर्गत बक्सर जिला में नावानगर प्रखंड के भटौली पंचायत के 134 किसानों के द्वारा फसल सहायता मुआवजा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था। आवेदक किसानों के आंकड़ों का क्षेत्रीय सत्यापनकर्ता द्वारा सत्यापित आंकड़ों का विश्लेषण के क्रम में पाया गया कि भटौली पंचायत का सत्यापित फसल बोआई क्षेत्र रकबा एनआईसी से प्राप्त संबंधित पंचायत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल आंकड़ा से अधिक है। जिसमें आवेदनों के क्षेत्रीय सत्यापन की गुणवत्ता पर संशय उत्पन्न होने की स्थिति में भटौली पंचायत के किसानों/आवेदकों को दुबारा सत्यापन कराने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा अपर समाहर्ता बक्सर को डीएलसीसी नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित करते हुए सभी आवेदकों को पुनः जांच करवाने का निर्देश दिया गया।
जिला स्तरीय जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया। भारत सरकार के सहकारिता विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं यथा पैक्स में कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना, पैक्सों को कंप्यूटरीकरण एवं पैक्सों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र इत्यादि को पैक्स में लागू करने को कहा गया।

Related posts

भोजपुर : भाजपा भोजपुर के 28 मंडलों के नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा।

rktvnews

भोपाल:स्व.जगदीश किंजल्क के कहानी संग्रह ‘अमानत’ का होगा लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:लैंगिक अपराध एवं हिंसा पर हुआ सेमिनार,बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा हमारा दायित्व : थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी

rktvnews

मिलोगे तो मिलेगा – जेबीएन रांची कनेक्टर्स की हुई स्थापना।

rktvnews

सुपौल:आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर भारत नेपाल जिला सीमा समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

Leave a Comment