RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिले में सुखाड़ की स्थिति, सरकार और जिला प्रसाशन बेपरवाह : चन्द्रदीप सिंह

अखिल भारतीय किसान महासभा जिला सचिव चंद्रदीप सिंह

रोपनी के खेतों में सुख रहे धान और उसके बीज।

सरकार और जिला प्रशासन के लिए सिंचाई की नहीं है प्राथमिकता।

सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर की जाए पानी,बिजली और डीजल की व्यवस्था।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)30 जुलाई।अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव चन्द्रदीप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पुनरबस नक्षत्र चल रहा है और अब तक जिले में मात्र लगभग 30 प्रतिशत ही रोपनी हुई है। किसानों के अपने पहल पर हुई रोपनी के खेतों में धान और उसके बीज सुख रहें हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन के लिए सिंचाई प्राथमिकता में नही है, नही तो जल जीवन हरियाली के नाम पर करोड़ो खर्च किया गया लेकिन नहरों में अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने तथा बंद पड़े सरकारी ट्यूबवेल को चालू करने के लिए कोई ठोस कारवाई नही की गई।जिसका परिणाम है कि आज धान, मक्का, सहित विभिन्न फसलों के खेतों में धूल उड़ रहे है। किसान मौसम और सरकार के बेरुखी का मार झेल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिले को तत्काल सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर पानी – बिजली, डीजल की व्यवस्था की जाए नही तो भोजपुर के किसान खेत छोड़ सड़कों पर आ जाएंगे।

Related posts

श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने अस्तित्व के 100 वर्ष से अधिक पूर्ण किए, इसे शताब्दी केंद्र का दर्जा दिया गया।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले के संस्थापक महासचिव का•चारु मजूमदार का 52 वां शहादत दिवस मनाया गया।

rktvnews

रायपुर : सुरक्षाकर्मी के लिए 11 सितम्बर से होगा पंजीयन शिविर का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से भेंट कर प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की! बहुप्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन निर्माण की यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने हेतु किया अनुरोध।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: नवज्योति क्लब पकड़ी और तापा एकादश के बीच खेला गया दूसरा सेमी फाइनल।

rktvnews

गोपलगंज: जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर द्वारा विशिष्ट दात्ताकगरण संस्थान, हजियापुर मोड़ का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment