RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे जयपुर पहुँचे।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)30 जुलाई। राज्य के मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे मंगलवार दोपहर को राजकीय वायुयान से जयपुर पहुँचे। एयरपोर्ट पर वायुयान से उतरते ही मनोनीत राज्यपाल श्री बागडे का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्री परिषद् के अन्य सदस्यगण, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू.आर. साहू सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भी अगवानी की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मनोनीत राज्यपाल श्री बागडे से मंत्री परिषद् के सदस्यों का परिचय करवाया। एयरपोर्ट पर मनोनीत राज्यपाल को आर.ए.सी. की बटालियन ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया । मनोनीत राज्यपाल श्री बागडे ने परेड की सलामी ली और सम्मान गारद का निरीक्षण किया।

राजभवन में भाव भरा स्वागत

मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे का जयपुर राजभवन पहुंचने पर भाव-भरा स्वागत किया गया। उन्हें राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल के सचिव गौरव गोयल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर राज्यपाल श्री बागडे की अगवानी की।

भगवान शिव की पूजा अर्चना कर सबके मंगल की कामना की

मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राजभवन पहुंचने के बाद सबसे पहले भगवान शिव की पूजा अर्चना की। उन्होंने राजभवन स्थित राज राजेश्वर मंदिर में जलार्पण कर भगवान को बिल्व पत्र और प्रसाद अर्पण कर सबके मंगल की कामना की। राजभवन के अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए अपना परिचय दिया।

राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात

मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राजभवन पहुंचने के बाद मंगलवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से भी मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने उनकी अगवानी की।

Related posts

छत्तीसगढ़:विश्व पर्यावरण दिवस : मुख्यमंत्री ने सपरिवार अपने निवास परिसर में रोपा नीम, रुद्राक्ष और चीकू का पौधा।

rktvnews

शहादत दिवस पर माले ने भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण और लोकतंत्र बचाओ देश- बचाओ मार्च अभियान का शंखनाद किया।

rktvnews

राजस्थान:वन नेशन – वन एप्लीकेशन के तहत विधान सभा हो रही है डिजिटाईज्ड : वासुदेव देवनानी

rktvnews

भोजपुर:30 दिसंबर को होगा बिहार का चक्का जाम : शिवप्रकाश रंजन

rktvnews

पटना:कमलनयन श्रीवास्तव की पुस्तक ‘एक और दधीचि’ का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

पुरबिया इलाक़े के सामाजिक, आर्थिक व लोक जीवन के प्रतिबिम्ब हैं, शारदा जी के गीत : हरिवंश

rktvnews

Leave a Comment