RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर : दूसरी सोमवारी को शिवालयों मे उमड़ी भीड़ ।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 जुलाई। सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर भोजपुर जिले में शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमङ पड़ी। हर हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हो उठे शिवालय। भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के साथ-साथ पूजा-अर्चना की। भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, शम्मी पत्र, फूल, धतूरा, भांग, अबीर गुलाल चढा कर पूजा की और मन्नत मांगा। श्रद्धालुओं खासकर महिलाओं और युवतियों ने पूरे दिन व्रत रखा। शिवालयों में अहले सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। तरह-तरह के आकर्षण लाइट और सीरीज बल्ब से मंदिरों की सुंदरता में चार चांद लग गये। भीमपट्टी स्थित सिद्धिनाथ शिवमंदिर, शाहपुर के कुंङवा महादेव शिव मंदिर शाहपुर, ब्रह्मपुर स्थित बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। सिद्धिनाथ शिव मंदिर भीमपट्टी में बैजुनाथ दास बाबा के आदमकद प्रतिमा और संत संतोष दास महराज के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।

Related posts

लखीसराय : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राशी अंतरण कार्यक्रम हुआ आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: शताब्दी वर्ष की यात्रा और समाज में सार्थक योगदान।

rktvnews

कंस को चारों तरफ दिखते थे श्री कृष्णा : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

मैं किसी बहिश्त का तसव्वुर नहीं करता…! : वल्लभ

rktvnews

औरंगाबाद:देव चैती छठ मेला–2026 में पहली बार “टेंट सिटी” की विशेष व्यवस्था।

rktvnews

महाराजा कॉलेज में तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित!युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहें: प्रो आभा सिंह

rktvnews

Leave a Comment