RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:चौकीदार बहाली के तहत चल रही लिखित परीक्षा को लेकर विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/ रामगढ़(झारखंड)28 जुलाई।रामगढ़ जिला अंतर्गत चौकीदार बहाली के तहत रविवार को रामगढ़ शहर के अलग-अलग आठ केन्द्रों पर चल रही लिखित परीक्षा को लेकर रविवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के साथ विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने रामगढ़ उच्च विद्यालय कोयरीटोला, छावनी मध्य विद्यालय नई सराय रामगढ़, छावनी मध्य विद्यालय सुभाष चौक एवं गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय, रामगढ़ का निरीक्षण कर चल रही लिखित परीक्षा का जायजा लिया। मौके पर उपायुक्त ने सभी केंद्र अधीक्षकों सहित परीक्षा कार्य में लगे सभी संबंधित दण्डाधिकारियों, अधिकारियों आदि को चौकीदार बहाली के तहत निर्धारित नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ लिखित परीक्षा पूर्ण कराने का निर्देश दिया वहीं उपायुक्त ने सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य पूर्ण करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ आशीष गंगवार, नजारत उप समाहर्ता रविंद्र कुमार गुप्ता, एसएमपीओ विक्रम सोनी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

पटना:आपदा प्रबंधन विभाग में NDMIS, संपूर्ति एवं DSS पोर्टलों पर डाटा अद्यतन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सीमा की रक्षा करने वाले जवानों और अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उज्जैन:सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी एवं संतजनों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

रोहतास: डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया मकर संक्राति महोत्सव का उद्घाटन।

rktvnews

फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट: हैदराबाद में उभरती हुई ‘सिटी विदिन अ सिटी’

rktvnews

भोजपुर: श्री चित्रगुप्त सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

Leave a Comment