RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

महिला दिवस सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर ने मंडल कारा आरा में कार्यक्रम आयोजित किया।

आरा/ भोजपुर (अनिल सिंह)11 मार्च।आज दिनांक 11 मार्च 23 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वाधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में भोजपुर जिला आरा मंडल कारा में दिनांक 4 मार्च से 11 मार्च तक चलाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सचिव मिथिलेश कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जेल वार्डो मे महिलाओं के प्रति सम्मान ,प्रशंसा और प्रेम प्रगट करने हेतु महिलाओं के आर्थिक ,राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष में उत्सव के तौर पर मनाया गया। आगे उन्होंने बताया की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने राष्ट्रीय महिला आयोग का गठन सन 1990 में किया जिसका कार्य महिलाओं को प्रभावित करने वाले सभी नीतिगत मामलों पर सरकार को सलाह देने का काम तथा उसकी सुरक्षा संवैधानिक अधिकार दिलाने और उनके सामाजिक आर्थिक विकास की गति को बढ़ाने का है। इसके साथ उन्होंने महिलाओं से संबंधित जेल से छुटने हेतु कानूनी बात भी बताई तथा उपस्थित सभी महिलाओं को इस कार्यक्रम में बोलने को कहां गया जिस पर बहुत सी महिलाओं ने अपनी अपनी बातें रखी। इस आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता अनीता कुमारी, जेल सुपरिटेंडेंट मंडल कारा, जेलर एवं डॉक्टर महिला सेवा संस्थान के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पुलिसकर्मी तथा पीएलवी मनीष कुमार राय सहित महिला कैदी उपस्थित रही।

Related posts

टी बी मुक्त भारत योजना के तहत 17 मरीजों को दिया गया एक एक माह का पौष्टिक आहार!पीड़ितों की मदद ही सच्ची इबादत:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

बिहार कैडर के 10 आईएएस ने गृह विभाग में किया प्रशिक्षण प्राप्त।

rktvnews

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर: आगामी 13 जुलाई के लोक अदालत को ले प्राधिकार सचिव गौतम कुमार ने की बैठकें।

rktvnews

पुष्कर सिंह धामी ने आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि एवं नुकसान की अधिकारियों से जानकारी ली।

rktvnews

सासाराम में जिला युवा उत्सव-2023 कार्यक्रम का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment